Sun. Mar 15th, 2026
Spread the love

जनतानामा न्यूज़ अल्मोड़ा उत्तराखण्ड

अल्मोड़ा उत्तराखंड क्रांति दल (यूकेडी) अल्मोड़ा द्वारा आज उत्तराखंड के पारंपरिक लोकपर्व फूलदेई को धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत सिद्धि नौले से हुई, जहां से छोटे-छोटे बच्चों के साथ जुलूस निकाला गया। इस दौरान कार्यकर्ता विभिन्न मंदिरों, व्यापारियों तथा स्थानीय लोगों के घरों में पहुंचे और उन्हें पहाड़ी पर्व फूलदेई व बिटौली की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम के माध्यम से यूकेडी कार्यकर्ताओं ने उत्तराखंड के पारंपरिक लोकपर्वों के संरक्षण को लेकर जनजागरण भी किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश की समृद्ध लोक संस्कृति और पर्व-त्योहारों को बचाए रखना हम सभी की जिम्मेदारी है, क्योंकि कई पारंपरिक पर्व धीरे-धीरे विलुप्त होते जा रहे हैं।
इस अवसर पर यूकेडी के जिला अध्यक्ष दिनेश जोशी, महानगर अध्यक्ष मोहित साह, जिला कार्यकारी अध्यक्ष पान सिंह लटवाल, महिला जिला अध्यक्ष दीपा जोशी, केंद्रीय मंत्री गिरीश नाथ गोस्वामी, युवा प्रकोष्ठ केंद्रीय संगठन मंत्री नरेंद्र सिंह बिष्ट, गणेश सिंह, सोनू नेगी, किरन मेहरा, दिवेश जोशी, कुंज नाथ, पवन सिंह, पुष्कर सिंह सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।