Wed. Mar 18th, 2026
Spread the love

जनतानामा न्यूज़ अल्मोड़ा उत्तराखण्ड

अल्मोड़ा जनपद अल्मोड़ा में एक बड़ी घटना टल गई, जब शैल बैंड से आगे उल्का मंदिर के नीचे सड़क किनारे लगी जंगल की आग तेजी से सड़क की ओर बढ़ने लगी।
दोपहर करीब 13:10 बजे फायर स्टेशन अल्मोड़ा को आग लगने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना मिलते ही फायर सर्विस की टीम बिना देर किए मौके पर पहुंची और तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया।
फायर टीम ने एमएफई (MFE) से पंपिंग करते हुए होजरील की सहायता से आग पर काबू पाया और उसे पूरी तरह बुझा दिया। समय रहते की गई इस कार्रवाई से सड़क तक आग पहुंचने से पहले ही बड़ा हादसा टल गया।
फायर सर्विस की त्वरित कार्रवाई और मुस्तैदी के चलते न केवल जंगल की आग पर नियंत्रण पाया गया, बल्कि आसपास के क्षेत्र और यातायात को भी सुरक्षित रखा गया।
फायर सर्विस टीम में शामिल रहे:
एलएफएम ओम प्रकाश, एफएस डीवीआर विपिन बडोला, एफएम जीवन जोशी, डब्ल्यूएफएम पूजा एवं चांदनी।