Sun. Apr 19th, 2026
Spread the love

जनतानामा न्यूज़ अल्मोड़ा उत्तराखण्ड

अल्मोड़ा बृहस्पतिवार 16 अप्रैल 2026 को शैल NTD क्षेत्र में गैस वितरण को लेकर संबंधित विभाग द्वारा सूची जारी कर दी गई है।


अधिकारियों ने साफ किया है कि गैस सिलेंडर केवल उन्हीं उपभोक्ताओं को दिया जाएगा, जिनका नाम सूची में शामिल है।


विभाग के अनुसार, जिन लोगों का नाम सूची में नहीं है, उन्हें गैस उपलब्ध नहीं कराई जाएगी।

इसलिए सभी उपभोक्ताओं से अपील की गई है कि वे पहले सूची में अपना नाम सुनिश्चित करें और उसी के अनुसार वितरण स्थल पर पहुंचें।


अधिकारियों ने यह भी कहा है कि किसी को भी रात से लाइन लगाने की आवश्यकता नहीं है। जिन उपभोक्ताओं का नाम सूची में है, सभी को गैस उपलब्ध कराई जाएगी, जिससे किसी प्रकार की असुविधा न हो।


प्रशासन ने आमजन से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए नियमों का पालन करें और भीड़-भाड़ से बचें।