Tue. Apr 21st, 2026
Spread the love

जनतानामा न्यूज़ अल्मोड़ा उत्तराखण्ड

अल्मोड़ा बृहस्पतिवार 16 अप्रैल 2026 को जाखनदेवी क्षेत्र से होने वाली गैस वितरण व्यवस्था को लेकर संबंधित विभाग द्वारा सूची जारी कर दी गई है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि केवल उन्हीं उपभोक्ताओं को गैस सिलेंडर दिया जाएगा जिनका नाम सूची में शामिल है।



विभाग की ओर से बताया गया है कि जिन लोगों का नाम सूची में नहीं है, उन्हें गैस उपलब्ध नहीं कराई जाएगी। ऐसे में सभी उपभोक्ताओं से अपील की गई है कि वे पहले अपना नाम सूची में सुनिश्चित कर लें और उसी के अनुसार वितरण स्थल पर पहुंचे।
इसके साथ ही अधिकारियों ने यह भी स्पष्ट किया है कि किसी को भी रात से लाइन लगाने की आवश्यकता नहीं है। जिन उपभोक्ताओं का नाम सूची में है, सभी को गैस उपलब्ध कराई जाएगी, इसलिए अनावश्यक भीड़ और अव्यवस्था से बचें।
प्रशासन ने लोगों से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए सभी उपभोक्ता निर्धारित नियमों का पालन करें।