जनतानामा न्यूज़ अल्मोड़ा उत्तराखण्ड
अल्मोड़ा में भीमराव रामजी आंबेडकर की जयंती के अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने बाबा साहेब को नमन करते हुए उनके योगदान को याद किया।
कार्यक्रम में विधायक मनोज तिवारी ने कहा कि डॉ. आंबेडकर ने अपना पूरा जीवन समाज के शोषित, वंचित और पिछड़े वर्गों के अधिकारों के लिए समर्पित किया। उनके द्वारा निर्मित संविधान आज भी देश की एकता और अखंडता का सबसे मजबूत आधार है।
पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी ने वर्तमान समय में बढ़ती सामाजिक असमानता पर चिंता जताते हुए कहा कि यह बाबा साहेब के आदर्शों के विपरीत है। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र और राज्य की भाजपा सरकारें संविधान की मूल भावना को कमजोर कर रही हैं।
पूर्व दर्जा मंत्री केवल सती ने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा से सामाजिक न्याय, समानता और संविधान की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध रही है और आगे भी बाबा साहेब के सिद्धांतों पर चलकर जनता के अधिकारों की लड़ाई लड़ती रहेगी।
कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बाबा साहेब के चित्र पर माल्यार्पण कर उनके आदर्शों को अपनाने का संकल्प लिया।
जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे बाबा साहेब के विचारों को जन-जन तक पहुंचाएं और समाज में एकता, भाईचारा व समानता को मजबूत करें।
इस अवसर पर तारा चंद्र जोशी, मनोज कुमार जोशी, हेम चंद्र तिवारी, पूरन रोतैला, भैरव गोस्वामी, रमेश लटवाल, गोविंद मेहरा, विपुल काकी, नारायण दत्त पांडे, विकास कुमार, तारा चंद्र साह, निर्मल रावत, गीता मेहरा, किरण आर्य, दिनेश नेगी, अक्तर हुसैन, आनंद सिंह बिष्ट, प्रताप सत्याल, दीवान धपोला, विनोद वैष्णव, शहाबुद्दीन, परितोष जोशी, जगदीश पांडे, गोपाल भट्ट, जीविका, विनीत कुमार, पवन कुमार सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
