जनतानामा न्यूज़ अल्मोड़ा उत्तराखण्ड
अल्मोड़ा: अंशुल सिंह की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में क्षतिपूरक वृक्षारोपण (CA Land) हेतु भूमि आवंटन प्रस्तावों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में राजस्व, वन एवं लोक निर्माण विभाग के कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई।
इस दौरान जिलाधिकारी ने संयुक्त निरीक्षण में शिथिलता पर कड़ी नाराजगी जताते हुए अधिकारियों को कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सड़क निर्माण एवं अन्य विकास परियोजनाओं के लिए आवश्यक क्षतिपूरक वृक्षारोपण हेतु भूमि की समयबद्ध उपलब्धता और हस्तांतरण सुनिश्चित करना बेहद जरूरी है।
जिलाधिकारी ने सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए चिन्हित भूमि का संयुक्त निरीक्षण करने और लैंड बैंक तैयार करने के निर्देश दिए, ताकि भविष्य में प्रस्तावों के निस्तारण में किसी प्रकार की बाधा न आए।
उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी कि कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही उपजिलाधिकारी और वन क्षेत्राधिकारी को संयुक्त रूप से साप्ताहिक समीक्षा करने के निर्देश दिए गए, जिससे कार्यों में तेजी लाई जा सके।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी रामजीशरण शर्मा, प्रभागीय वनाधिकारी दीपक सिंह, अपर जिलाधिकारी युक्ता मिश्र, जॉइंट मजिस्ट्रेट गौरी प्रभात, उपजिलाधिकारी संजय कुमार, रिंकू बिष्ट, याक्षी अरोड़ा तथा लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित
