Thu. Apr 16th, 2026
Spread the love

जनतानामा न्यूज़ अल्मोड़ा उत्तराखण्ड

शुक्रवार 17 अप्रैल 2026 को पाण्डेखोला क्षेत्र में गैस वितरण किया जाएगा। इस संबंध में संबंधित अधिकारियों द्वारा स्पष्ट निर्देश जारी किए गए हैं कि केवल उन्हीं उपभोक्ताओं को गैस सिलेंडर दिया जाएगा, जिनका नाम जारी की गई सूची में शामिल होगा।



अधिकारियों ने साफ तौर पर कहा है कि यदि किसी व्यक्ति का नाम सूची में नहीं है, तो उसे गैस नहीं दी जाएगी। इसलिए सभी उपभोक्ताओं से अपील की गई है कि वे पहले सूची में अपना नाम अवश्य जांच लें और उसी के अनुसार वितरण स्थल पर पहुंचे।


इसके साथ ही प्रशासन ने यह भी स्पष्ट किया है कि किसी भी उपभोक्ता को रात से लाइन लगाने की आवश्यकता नहीं है। जिनका नाम सूची में दर्ज है, उन्हें निश्चित रूप से गैस उपलब्ध कराई जाएगी।


अधिकारियों ने लोगों से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए नियमों का पालन करना जरूरी है, ताकि किसी प्रकार की अव्यवस्था या भीड़भाड़ की स्थिति उत्पन्न न हो।