Sat. Apr 18th, 2026
Spread the love

जनतानामा न्यूज़ अल्मोडा उत्तराखण्ड

अल्मोड़ा, 17 अप्रैल 2026। नगर के मुख्य मार्ग बरेली–अल्मोड़ा–बागेश्वर मोटर मार्ग पर निर्माण कार्य के चलते यातायात व्यवस्था में अस्थायी परिवर्तन किया गया है। लोक निर्माण विभाग के प्रांतीय खंड के अधिशासी अभियंता हर्षित गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि लक्ष्मेश्वर क्षेत्र में ह्यूम पाइप से संबंधित निर्माण कार्य प्रस्तावित है।
कार्य को सुरक्षित एवं सुचारु रूप से संपन्न कराने के लिए 18 अप्रैल 2026 की रात्रि 8:00 बजे से 19 अप्रैल 2026 की प्रातः 8:00 बजे तक उक्त मार्ग पर यातायात व्यवस्था में बदलाव रहेगा। इस दौरान करबला से लक्ष्मेश्वर तक वाहनों का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।
इसके अलावा छोटे चौपहिया और दोपहिया वाहनों के लिए गैस गोदाम तिराहे से लक्ष्मेश्वर तिराहे तक यातायात पूर्णतः बंद रहेगा। यातायात को सुचारु बनाए रखने के लिए ट्रैफिक पुलिस, जनप्रतिनिधियों और संबंधित विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं।
प्रशासन ने जनपदवासियों से अपील की है कि असुविधा से बचने के लिए वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग करें और जारी निर्देशों का पालन करें।