Sat. Apr 18th, 2026
Spread the love

जनतानामा न्यूज़ अल्मोड़ा उत्तराखण्ड

अल्मोड़ा शनिवार 18/04/2026 को एडम्स से होने वाली गैस वितरण की सूची जारी कर दी गई है। संबंधित अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि केवल सूची में शामिल उपभोक्ताओं को ही गैस सिलेंडर उपलब्ध कराया जाएगा।



उन्होंने स्पष्ट किया कि जिन उपभोक्ताओं का नाम लिस्ट में नहीं है, उन्हें गैस नहीं दी जाएगी, इसलिए अनावश्यक रूप से वितरण केंद्र पर भीड़ न लगाएं।


अधिकारियों ने आम जनता से अपील की है कि रात से लाइन लगाने की कोई जरूरत नहीं है। जिनका नाम सूची में दर्ज है, सभी को गैस सुनिश्चित रूप से उपलब्ध कराई जाएगी।


प्रशासन ने सभी से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि व्यवस्था बनाए रखने के लिए नियमों का पालन करें, ताकि वितरण प्रक्रिया सुचारू और व्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके।