जनतानामा न्यूज़ अल्मोडा उत्तराखण्ड

अल्मोड़ा शनिवार 18/04/2026 को आकाशवाणी से होने वाली गैस वितरण की सूची जारी कर दी गई है। संबंधित अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि केवल उन्हीं उपभोक्ताओं को गैस सिलेंडर दिया जाएगा जिनका नाम सूची में शामिल है।


अधिकारियों ने बताया कि यदि किसी व्यक्ति का नाम लिस्ट में नहीं है तो उसे गैस नहीं मिलेगी, इसलिए बिना सूची में नाम के वितरण केंद्र पर आने से बचें।

साथ ही जनता से अपील की गई है कि रात से लाइन लगाने की कोई आवश्यकता नहीं है। जिन उपभोक्ताओं का नाम सूची में है, सभी को गैस उपलब्ध कराई जाएगी।

प्रशासन ने व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि सभी लोग निर्धारित नियमों का पालन करें, ताकि वितरण प्रक्रिया शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके।