जनतानामा न्यूज़ अल्मोड़ा उत्तराखण्ड
अल्मोड़ा अंशुल सिंह ने खत्याड़ी क्षेत्र में निर्माणाधीन वृद्धाश्रम के लिए बनाई जा रही संपर्क सड़क का स्थलीय निरीक्षण कर कार्य की प्रगति और निर्माण संबंधी समस्याओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सड़क की वर्तमान स्थिति का अवलोकन करते हुए संबंधित अधिकारियों के साथ विभिन्न तकनीकी पहलुओं पर चर्चा की।
जिलाधिकारी ने सड़क कटान वाले क्षेत्रों का निरीक्षण करते हुए निर्देश दिए कि जहां भूस्खलन की संभावना दिखाई दे रही है, वहां तत्काल तकनीकी जांच कर आवश्यक सुरक्षा उपाय किए जाएं। उन्होंने अधिकारियों को सड़क निर्माण कार्य को शीघ्रता से पूर्ण करने के निर्देश भी दिए।
डीएम अंशुल सिंह ने विशेष रूप से कहा कि सड़क निर्माण के कारण आसपास स्थित भवनों एवं अन्य परिसंपत्तियों को किसी प्रकार का खतरा उत्पन्न नहीं होना चाहिए। इसके लिए सभी आवश्यक सुरक्षात्मक उपाय समयबद्ध तरीके से सुनिश्चित किए जाएं।
उन्होंने सड़क को सुरक्षित, स्थिर और सुगम आवागमन योग्य बनाने के लिए रिटेनिंग वॉल, ड्रेनेज व्यवस्था, ढलान नियंत्रण और अन्य तकनीकी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता से पूरा करने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान हर्षित गुप्ता सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद
