Sat. Mar 21st, 2026
Spread the love

जनतानामा न्यूज़ भुवन जोशी अल्मोड़ा उत्तराखण्ड

आज दिनांक 31/10/23को यूकेडी अल्मोड़ा जिला कार्यकताओं ने नवनिर्वाचित केंद्रीय अध्यक्ष पूरन सिंह कठेत का प्रथम बार अल्मोड़ा आने पर फूलमलाओ से जोरदार स्वागत किया और उन्होंने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि अब यूकेडी एक राजनीतिक पार्टी के रूप में खड़ी होगी क्योंकि यूकेडी को केवल आंदोलन करी दल के रूप में उत्तराखंड की जनता समझती है मगर आज उत्तराखंड की स्थिति में यूकेडी को पूर्ण रूप से एक राजनीतिक दल के रूप में उभारना होगा जिसके लिए प्रत्येक कार्यकर्ता को अपनी जिम्मेदारी का पूर्ण निर्वहन करना हो करना पड़ेगा आगे पुराने कार्यकर्ताओं को एवं उत्तराखंड में कर्मचारी ,मातृशक्ति, युवा शक्ति को जोड़कर एक सशक्त भूमिका में आना होगा जिसमें कार्यकर्ता की भूमिका प्रथम होती है इसी तरह दल को ब्लॉक स्तर ग्राम पंचायत स्तर पर मजबूत करने के लिए संकल्प लेना होगा जिससे आज उत्तराखंड में फैल रहे भ्रष्टाचार पर आज पूरा उत्तराखंड की जनता यूकेडी की ओर देख रही है जिसमें यूकेडी के सिपाहियों की भूमिका महत्वपूर्ण रहेगी आगे भी उन्होंने ब्लॉक स्तर तक भ्रमण का कार्यक्रम रखा है आज के कार्यक्रम में अल्मोड़ा जिला अध्यक्ष दिनेश जोशी, गिरीश साह, गिरीश नाथ गोस्वामी, भानु प्रकाश जोशी, प्रमोद जोशी, मनोज बिष्ट ,कुंदन सिंह त्रिलोक सिंह , पंकज चम्याल ,राजेंद्र कुमार संतोष बिष्ट, मयंक शाह, कुंदन सिंह बिष्ट, मोहित शाह दीवान विनोला,वैभव शाह आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे