Sat. Jul 4th, 2026
Spread the love

जनतानामा न्यूज़ अल्मोड़ा उत्तराखण्ड

अल्मोड़ा ग्राम पेटसाल के बुधौला तोक में लंबे समय से बनी पेयजल संकट की समस्या को लेकर शुक्रवार को उत्तराखंड क्रांति दल (यूकेडी) के नेतृत्व में ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से मुलाकात कर शीघ्र समाधान की मांग की। ग्रामीणों ने बताया कि जल जीवन मिशन के तहत गांव की पेयजल योजना वर्षों पहले पूरी हो चुकी है, लेकिन इसके बावजूद तीन-तीन दिन में केवल आधे घंटे के लिए ही पानी की आपूर्ति हो रही है।
ग्रामीणों ने बताया कि पानी की कमी के कारण महिलाओं और बच्चों को 3 से 3 किलोमीटर दूर से पानी लाने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। ग्रामीण योगेश कुमार ने कहा कि कई बार जनप्रतिनिधियों और संबंधित अधिकारियों से शिकायत करने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हुआ। ग्रामीणों का कहना था कि उत्तराखंड गठन के 25 वर्ष बाद भी उन्हें मूलभूत सुविधा के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है।
यूकेडी नेता विनय किरौला ने कहा कि पेयजल जैसी बुनियादी समस्या का जल्द समाधान होना चाहिए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि समस्या का शीघ्र समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
जिलाधिकारी से हुई वार्ता के बाद उन्होंने जल संसाधन विभाग के अधिशासी अभियंता को तत्काल गांव का निरीक्षण कर 10 दिनों के भीतर पेयजल समस्या का समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
इस दौरान उत्तराखंड क्रांति दल के जिलाध्यक्ष दिनेश जोशी, केंद्रीय मंत्री गिरीश नाथ गोस्वामी, महानगर अध्यक्ष मोहित साह, यूकेडी नेता विनय किरौला, जिला कार्यालय प्रभारी जगदीश जोशी, संजय पूना, राजू पूना सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।