जनतानामा न्यूज़ अल्मोड़ा उत्तराखण्ड
अल्मोड़ा रामशिला वार्ड के पार्षद श्री नवीन चंद्र आर्य की पहल पर मल्ला दन्या स्थित पुराने अमर उजाला कार्यालय के सामने तथा राजपुर खड्डा बोट क्षेत्र में पिछले कई वर्षों से पड़े विद्युत पोलों को सोमवार, 6 जुलाई 2026 को हटा दिया गया।
जानकारी के अनुसार, ये विद्युत पोल लंबे समय से खुले में पड़े थे, जिन पर कूड़ा और मिट्टी का ढेर जमा हो गया था। इससे पर्यावरण मित्रों को सफाई कार्य करने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। स्थानीय निवासियों ने पार्षद को बताया कि ये पोल पिछले 8 से 10 वर्षों से वहीं पड़े हुए थे।
इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए पार्षद नवीन चंद्र आर्य ने विद्युत विभाग के अधिकारियों से संपर्क कर पोलों को तत्काल हटाने की मांग की। उनकी पहल के बाद विद्युत विभाग ने कार्रवाई करते हुए कर्मचारियों के माध्यम से सभी पोल मौके से हटवा दिए।
पार्षद नवीन चंद्र आर्य ने इस त्वरित कार्रवाई के लिए विद्युत विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनहित से जुड़े मुद्दों के समाधान के लिए वे लगातार प्रयासरत रहेंगे।
