Mon. Jul 13th, 2026
Spread the love

जनतानामा न्यूज़ अल्मोड़ा उत्तराखण्ड

कालाढूंगी नैनीताल पुलिस के “ऑपरेशन प्रहार” के तहत कालाढूंगी थाना पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 20 लीटर अवैध कच्ची शराब और 75 पाउच अवैध कच्ची शराब बरामद की गई है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देशन में जनपदभर में अपराध एवं अवैध मादक पदार्थों की रोकथाम के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल, अपर पुलिस अधीक्षक एवं क्षेत्राधिकारी रामनगर अमित कुमार सैनी के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक अरुण कुमार सैनी के नेतृत्व में कालाढूंगी पुलिस ने क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया।
चेकिंग के दौरान नये गांव से आगे बाजपुर-कालाढूंगी रोड और छोराजाली मार्ग पर पुलिस ने बलकार सिंह (40 वर्ष), निवासी मोहाली जंगल बेरिया दौलत, थाना केलाखेड़ा, जनपद ऊधमसिंहनगर को 20 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ तथा अमरजीत सिंह (20 वर्ष), निवासी थापा नगला, कोतवाली बाजपुर, जनपद ऊधमसिंहनगर को 75 पाउच अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया।
दोनों आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 60 के तहत अलग-अलग मुकदमे (एफआईआर संख्या 79/2026 एवं 80/2026) दर्ज किए गए हैं। पुलिस ने आवश्यक वैधानिक कार्रवाई के बाद दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
इस कार्रवाई को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक अरुण कुमार सैनी, अपर उपनिरीक्षक तनवीर आलम, अपर उपनिरीक्षक लेखराज सिंह, कांस्टेबल मनोज द्विवेदी, किशन नाथ, अमनदीप सिंह तथा स्वरूप सिंह शामिल रहे।