जनतानामा न्यूज़ अल्मोड़ा उत्तराखण्ड
अल्मोड़ा शहर के माल रोड स्थित चौघानपाटा में गुरुवार दिन एक चाय की दुकान में अचानक भीषण आग लगने से क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। आग इतनी तेजी से फैली कि दुकान से ऊंची-ऊंची लपटें उठने लगीं। घटना के समय आसपास मौजूद स्थानीय व्यापारियों और लोगों ने अपने स्तर पर आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग पर काबू नहीं पाया जा सका।
घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने में जुट गई। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर नियंत्रण पाने का प्रयास शुरू किया। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। घटना में हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है। मौके पर बड़ी संख्या में लोग जुट गए, जबकि पुलिस ने भीड़ को नियंत्रित कर राहत एवं बचाव कार्य में सहयोग किया।
