Sat. Jul 18th, 2026
Spread the love

जनतानामा न्यूज़ अल्मोड़ा उत्तराखण्ड

नई दिल्ली जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती जी महाराज के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी शैलेन्द्र योगिराज सरकार ने सोनम वांगचुक को पुलिस द्वारा हिरासत में लिए जाने के मामले पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि यदि यह कदम उनकी प्राण रक्षा के उद्देश्य से उठाया गया है, तो यह उचित है।
उन्होंने कहा कि सोनम वांगचुक देश की धरोहर हैं और देश को उनकी आवश्यकता है। ऐसे में उनका इस प्रकार तिल-तिल भूखे रहकर जीवन संकट में डालना उचित नहीं था।
शैलेन्द्र योगिराज सरकार ने कहा कि यदि प्रशासन ने उनकी जान बचाने के लिए हस्तक्षेप किया है, तो इसे सकारात्मक दृष्टि से देखा जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि किसी भी मतभेद या आंदोलन से ऊपर मानव जीवन का महत्व है और राष्ट्रहित में सोनम वांगचुक का स्वस्थ रहना आवश्यक है।
उन्होंने यह बयान जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती जी महाराज की ओर से राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी के रूप में जारी किया।