जनतानामा न्यूज़ अल्मोड़ा उत्तराखण्ड
हल्द्वानी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देशन में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत मुखानी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए न्यायालय के आदेश पर आबकारी अधिनियम से जुड़े 51 मुकदमों के माल (अवैध शराब आदि) का विनिष्टीकरण किया।
यह कार्रवाई द्वितीय न्यायिक मजिस्ट्रेट, हल्द्वानी के आदेशों के अनुपालन में थाना मुखानी परिसर में की गई। लंबे समय से लंबित आबकारी अधिनियम के मामलों में जब्त अवैध शराब और अन्य सामग्री को विधिक प्रक्रिया के तहत नष्ट किया गया।
पूरी कार्रवाई माल निस्तारण समिति की निगरानी और उच्च अधिकारियों की मौजूदगी में पारदर्शी ढंग से संपन्न हुई। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक/सीओ हल्द्वानी अमित कुमार सैनी, तहसीलदार हल्द्वानी, अभियोजन अधिकारी, आबकारी निरीक्षक तथा थानाध्यक्ष मुखानी सुशील जोशी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि भविष्य में भी न्यायालय के आदेशों के अनुसार जब्त माल का समयबद्ध विनिष्टीकरण जारी रहेगा, ताकि मालखानों में लंबित सामग्री का शीघ्र निस्तारण हो सके और विधिक प्रक्रियाओं का प्रभावी पालन सुनिश्चित किया जा सके।
