जनतानामा न्यूज़ भुवन जोशी अल्मोड़ा उत्तराखण्ड
दशवर्ष सहस्त्रं तु निराहारो दशाननः ।
पूर्ण वर्षसहस्त्रे तु शिरश्चाग्नौ जुहाव सः ।।
एवं वर्ष सहस्त्राणी नव तस्याति चक्रभुः ।
शिरांसि नवचाप्यस्य प्रविष्टानि हुताशनम् ।।
अथ वर्ष सहस्त्रे तु दशमे दशमं शिरः ।
छेत्तु कामे दशग्रीवे प्राप्तस्तत्र पितामहः ।।

आचार्य मुकेश जोशी (शास्त्री) के अनुसार आप का आज का राशिफल
23 JULY 2026 Aaj Ka Panchan JULY 23, 2026
आषाढ़ शुक्ल पक्ष नवमी, सिद्धार्थि संवत्सर विक्रम संवत 2083, शक संवत पराभव 1948, आषाढ़ |
आज नवमी तिथि 07:03 AM तक उपरांत दशमी | नक्षत्र विशाखा 01:42 AM तक उपरांत अनुराधा | शुभ योग 07:19 PM तक, उसके बाद शुक्ल योग | करण कौलव 07:03 AM तक, बाद तैतिल 08:06 PM तक, बाद गर | आज राहु काल का समय 02:12 PM – 03:51 PM है | आज 07:01 PM तक चन्द्रमा तुला उपरांत वृश्चिक राशि पर संचार करेगा |
जानिए 12 राशियों में कैसा रहेगा आपका आज
मेष राशि (Aries Horoscope) गृहों की स्थिति आपको आज बहुत अधिक सामाजिक होने को कह रही है ǀ आप दूसरों से बातचीत के माध्यम से अपनी जीवनशैली और करियर में बदलाव लाना चाहते हैं ǀजो कुछ आपने सोचा है .वो सब करने की कोशिश करें ǀआप जो भी करना चाहते हैं,उसपर अच्छे से ध्यान केन्द्रित क्र सकते हैं ,बस इतना ध्यान रखें कि अपनी क्षमता से अधिक जिम्मेदारी न लें ǀ
वृष राशि (Taurus Horoscope) आज आपको अपनी आरामदायक स्थिति से बाहर आकर कुछ गंभीर प्रयास करने हैं ǀ सावधान रहें कि बिलकुल परम्पराओं के अनुसार चलने से आपको कुछ हासिल नही होगाǀगंभीर होकर प्रयास करने से ही आपको बहाव के साथ बहते रहने के स्थान पर जीवन जीने की सही भावना आएगी ǀ यह इस समय आपको मुश्किल जरुर लगेगा ,लेकिन अगर एक बार आप यह कर गये तो आपका जीवन ही बदल जाएगा ǀ
मिथुन राशि ( Gemini Horoscope ) आप आज ऐसे लोगों से मिलेंगे जो आपकी कमियों के बारे में जानते तो हैं लेकिन उन्हें स्वीकार करना नही चाहते जैसे कि उनमें खुद में कोई कमियां नही हैं ǀऐसे लोगों से दूरी बनाये रखें ǀउन अच्छे लोगों पर अपना ध्यान केन्द्रित करें जो आपको पिछले कुछ वर्षों में मिले हैं और उनसे दुबारा संपर्क साधने की कोशिश करें ǀ
कर्क राशि (Cancer Horoscope ) आपको अपनी स्थिति ,विशेषकर वित्तीय स्थिति पर अच्छी तरह विचार करने की आवशयकता है ǀ बहुत खर्च करने में आनंद आ सकता है लेकिन इससे आपके परिवार की वित्तीय स्थिति पर भी बुरा असर पड़ सकता है ,आपको यह जानना होगा ǀ जहां तक वित्तीय स्थिति का सवाल है,आपको ठंडे दिमाग से काम लेते हुए और परिजनों की बात भी सुननी चाहिए ǀ
सिंह राशि ( Leo Horoscope) कार्यस्थल पर कोई आपके खिलाफ चुपचाप काम कर रहा है लेकिन आज आपको इस बात का पक्का सबूत मिलने वाला है कि वह कौन हैǀलेकिन अभी इस आदमी से ना उलझें ,आपको केवल यह पता चल जाने से भी काफी मदद मिलेगी कि आपके खिलाफ कौन काम कर रहा है और आप अपने दुश्मनों को अपने रास्ते से हटाने में कामयाब रहेंगे ǀ
कन्या राशि ( Virgo Horoscope ) आज आपका मूड बदलता रहेगा ǀआप खुद भी यह नही समझ पायेंगे कि आप ऐसा क्यों महसूस कर रहे हैं और इस स्थिति को कैसे बदलें ? आपके इस प्रकार के व्यवहार से दुसरे भी उलझन में रहेंगे ǀ फिर भी,किसी भी स्थिति में इमानदार बनें रहें क्योंकि इसी से आपको अपने लक्ष्य पूरे करने में मदद मिलेगी ǀ आज सब चीजों को हल्के में लें और खुद को बस निरीक्षक की भूमिका तक सीमित रखें ǀ
तुला राशि ( Libra Horoscope ) आज आप महत्वपूर्ण मुद्दों पर अपने सम्बन्धियों से बात कर सकते हैं ǀ प्यार से बातचीत करें और नम्र बने रहें ǀ अगर आप अभी स्थिति को नही संभाल पा रहें हैं तो अभी इसे छोड़ दें ǀ अगर मूड हल्का करना चाहते हैं तो शाम को किसी समारोह में भाग लें ǀ आध्यात्मिकता और विश्वास पर फोकस करने से आपको सहायता मिलेगी ǀ
वृश्चिक राशि ( Scorpio Horoscope ) आपको थोडा सा अधिक लचीला रुख अपनाना चाहिए ,लेकिन आज आप ना तो कोई अच्छी सलाह और ना ही अपने मन की आवाज सुनना चाहते हैं ǀ आपका यह अड़ियल रवैया आपके लिये घर और कार्यस्थल दोनों ही जगह पर आपके लिए नुक्सान का कारण बनेगा ǀ इसका एक ही समाधान है कि आप अपना दिमाग खुला रखें और दूसरों की भी बातें सुनें ǀ
धनु राशि ( Sagittarius Horoscope ) आज का दिन कुछ अजीब सा रहेगा ǀकोई ऐसी घटना घट सकती है जिसकी आपने कभी कल्पना भी ना की होगी ǀ आप गृहों से मिलने वाली ऊर्जा का ध्यान रखें और यह समझने की कोशिश करें कि वे आपको किस दिशा में ले जाना चाहती हैं ǀ जीवन के इस मोड़ पर आपको सही रास्ता मिलना ही आपका आगे का भविष्य तय करेगा ǀ
मकर राशि ( Capricorn Horoscope ) आप एक साधारण आदमी हैं और इसीलिए आप संबंधों में कोई चालाकी नही करते ǀ इससे आपको कई बार नुक्सान भी उठाना पड़ता है लेकिन यह सब अधिक समय तक नही चलेगा ,आखिर में चालाकी के स्थान पर आपकी सरलता की ही जीत होगी ǀ अपनी संवेदनाओं को नियंत्रण में रखें ǀ करीबियों के साथ अच्छा वक़्त बिताने की सम्भावना बनी हुई है ǀ
कुंभ राशि ( Aquarius Horoscope ) आपकी अपने पिछले समय में से किसी पुराने व्यक्ति से मिलने की सम्भावना है और यह व्यक्ति आपके भविष्य में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा ǀ सहायता करने और लेने में अपने पूर्वाग्रहों को आड़े ना आने दें ,इससे आपकी प्रगति के नए रास्ते खुल सकते हैं ǀ अब कोई भी बदलाव नयी सफलता ही लाएगा ǀ
मीन राशि ( Pisces Horoscope)आज का दिन कुछ अनिश्चित सा है ,आपको संवेदनशील लोगो से बात करते हुए अधिक सावधान रहना होगा ǀयह समय सामना करने और फैसले लेने के लिए भी उपयुक्त है ǀआप जिन अवांछित स्थितियों से बचना चाह्ते थे ,आपको उनमें खींचा जाएगा ǀकुछ कठोर निर्णय लेने होंगें ǀहालाँकि आप दबाव में भी सही फैसले ले पायेंगे और कुल मिलाकर सब अच्छा होगा ǀ
आचार्य:-मुकेश जोशी (शास्त्री)
फोंन नम्बर:-9410918164