जनतानामा न्यूज़ अल्मोड़ा उत्तराखण्ड
हल्द्वानी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. की अध्यक्षता में बुधवार को हल्द्वानी कोतवाली सभागार में मासिक अपराध समीक्षा गोष्ठी आयोजित की गई। बैठक में जून 2026 के दौरान दर्ज अपराधों, लंबित विवेचनाओं और कानून-व्यवस्था की समीक्षा करते हुए डिजिटल पुलिसिंग, साइबर सुरक्षा और त्वरित न्याय व्यवस्था को मजबूत बनाने पर विशेष जोर दिया गया।
एसएसपी ने सभी थाना प्रभारियों और अधिकारियों को e-Shakshya ऐप, Zero FIR, e-FIR, e-Beat, e-Summon, e-Malkhana, e-DAR और CCTNS जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म का शत-प्रतिशत उपयोग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विवेचना में डिजिटल साक्ष्यों के उपयोग से जांच की गुणवत्ता और पारदर्शिता में सुधार आएगा।
बैठक में एसपी हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल ने e-Shakshya ऐप की कार्यप्रणाली पर प्रस्तुति दी, जबकि अपर पुलिस अधीक्षक/सीओ ऑपरेशन्स अमित कुमार सैनी ने PRAGATI पोर्टल, Sahyog Portal और Money Restoration Module की जानकारी दी। एसएसपी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि साइबर ठगी में धन हड़पने के मामलों में अनिवार्य रूप से धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया जाए तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही पर संबंधित विवेचक की जवाबदेही तय होगी।
इसके अलावा साइबर हॉटस्पॉट्स पर निगरानी बढ़ाने, सभी अधिकारियों का Cytrain Portal पर पंजीकरण कराने, CCTNS पर शत-प्रतिशत डेटा अपडेट रखने और लंबित विवेचनाओं का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने के निर्देश भी दिए गए।
गोष्ठी के दौरान जून 2026 में उत्कृष्ट कार्य करने वाले विभिन्न थानों और इकाइयों के 29 पुलिसकर्मियों को प्रशस्ति पत्र और मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। इनमें विशेष रूप से कांस्टेबल सुरेन्द्र सिंह (कोतवाली काठगोदाम) को e-Beat के प्रभावी संचालन और प्राप्त सम्मनों के सफल निस्तारण के लिए एसएसपी ने विशेष रूप से सराहा।
बैठक में एसपी नैनीताल डॉ. जगदीश चंद्र, एसपी हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल, एसपी संचार रेवाधर मठपाल, संयुक्त निदेशक विधि हीरा सिंह राणा, अपर पुलिस अधीक्षक/सीओ हल्द्वानी अमित कुमार, सीओ भवाली रविकांत सेमवाल, सीओ नैनीताल अंजना नेगी, मुख्य अग्निशमन अधिकारी गौरव किरार सहित जिले के सभी थाना, शाखा, यातायात, सीपीयू प्रभारी और अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
