Fri. Jul 24th, 2026
Spread the love

जनतानामा न्यूज़ अल्मोड़ा उत्तराखण्ड

रुड़की दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर कथित पुलिस लाठीचार्ज और महिला प्रदर्शनकारियों के साथ अभद्र व्यवहार के विरोध में जन अधिकार पार्टी (जनशक्ति) ने रुड़की में मशाल जुलूस निकाला। बी.एस.एम. चौक से नगर निगम चौक तक निकाले गए जुलूस में पार्टी कार्यकर्ताओं ने घटना की निंदा करते हुए छात्रों को न्याय दिलाने की मांग की।



पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष आज़ाद अली ने कहा कि जंतर-मंतर पर छात्रों और महिला प्रदर्शनकारियों के साथ हुआ व्यवहार लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार विरोध की आवाज़ को दबाने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि जन अधिकार पार्टी पीड़ित छात्रों को न्याय मिलने तक आंदोलन जारी रखेगी।
राष्ट्रीय महासचिव हेमा भंडारी ने महिला प्रदर्शनकारियों के साथ कथित अभद्रता की निंदा करते हुए दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा कि महिलाओं पर अत्याचार किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जाएगा।
पार्टी ने केंद्र सरकार से शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त करने, घटना के लिए जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करने तथा आंदोलनकारी छात्रों पर दर्ज मुकदमे वापस लेने की मांग की।
मशाल जुलूस में जिला अध्यक्ष रुड़की नदीम, ग्रामीण महिला अध्यक्ष कोमल, रहमत अली, अमन जैन, मास्टर रिजवान, जमाल अहमद, कुर्बान अली, सोनू अल्वी, हजरत अली, अनस मंसूरी सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।