Fri. Jul 24th, 2026
Spread the love

जनतानामा न्यूज़ अल्मोड़ा उत्तराखण्ड

अल्मोड़ा नगर के मछली बाजार क्षेत्र में एक व्यापारी पर कथित रूप से चापड़ से हमला करने का मामला सामने आया है। पीड़ित व्यापारी की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, राजपुरा निवासी परवेज खान ने कोतवाली में दी गई तहरीर में बताया कि बुधवार रात वह अपनी दुकान पर मौजूद था। इसी दौरान कुछ लोग सामान खरीदने पहुंचे। आरोप है कि तभी मनीष कुमार ने बिना किसी बात के विवाद शुरू कर दिया। विरोध करने पर आरोपी ने उसके साथ मारपीट की और पास की एक मीट की दुकान से चापड़ उठाकर हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गया। पीड़ित ने आरोपी पर नगदी लूटने का आरोप भी लगाया है।
परवेज खान ने अपनी जान को खतरा बताते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
घटना के विरोध में देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष मनोज सिंह पवार, नगर अध्यक्ष संजय साह ‘रिक्खू’, जिला संगठन महामंत्री नीरज थापा ‘बिट्टू’, नगर महासचिव दीप चंद्र जोशी, नगर उपाध्यक्ष आनंद सिंह भोज, महिला नगर उपाध्यक्ष मनु गुप्ता, जिला मंत्री दिनेश कांडपाल सहित अनेक व्यापारियों ने आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।


You missed