जनतानामा न्यूज़ भुवन जोशी अल्मोड़ा उत्तराखण्ड
दशवर्ष सहस्त्रं तु निराहारो दशाननः ।
पूर्ण वर्षसहस्त्रे तु शिरश्चाग्नौ जुहाव सः ।।
एवं वर्ष सहस्त्राणी नव तस्याति चक्रभुः ।
शिरांसि नवचाप्यस्य प्रविष्टानि हुताशनम् ।।
अथ वर्ष सहस्त्रे तु दशमे दशमं शिरः ।
छेत्तु कामे दशग्रीवे प्राप्तस्तत्र पितामहः ।।

आचार्य मुकेश जोशी (शास्त्री) के अनुसार आप का आज का राशिफल
24 JULY 2026 Aaj Ka Panchan JULY 24, 2026
आषाढ़ शुक्ल पक्ष दशमी, सिद्धार्थि संवत्सर विक्रम संवत 2083, शक संवत पराभव 1948, आषाढ़ |
आज दशमी तिथि 09:13 AM तक उपरांत एकादशी | नक्षत्र अनुराधा 04:36 AM तक उपरांत ज्येष्ठा | शुक्ल योग 08:11 PM तक, उसके बाद ब्रह्म योग | करण गर 09:13 AM तक, बाद वणिज 10:23 PM तक, बाद विष्टि | आज राहु काल का समय 10:54 AM – 12:33 PM है | आज चन्द्रमा वृश्चिक राशि पर संचार करेगा
जानिए 12 राशियों में कैसा रहेगा आपका आज
मेष राशि (Aries Horoscope) आज आप खरीदारी सम्बन्धी किसी ऑफर या लाटरी तिच्क्त खरीदने का जोखिम उठा सकते हैं ǀ आपका भाग्य आपके साथ है ,इसलिए जीतने का अच्छा मौका आपके पास रहेगा ǀ स्थिति आपसे अपने दृष्टिकोण पर दृढ बने रहने की अपेक्षा कर सकती है ǀ आपकी चुप्पी को गलत समझा जाएगा और उसपर सवाल खड़े किये जायेंगे ǀ यही बेहतर होगा कि आप किसी को अपने खिलाफ राय बनाने का मौका ना दें ǀ
वृष राशि (Taurus Horoscope) आपकी भीतरी शक्ति आपको एक साथ कई स्तरों पर सोचने की क्षमता देगी ǀआप किसी भी मुद्दे की तह तक जा पायेंगे ǀअपने दोस्तों –साथियों का भी सही मूल्याकन कर पायेगे ǀजहाँ तर्कशक्ति से बात ना बने,अपने मन की आवाज सुनें ǀ अपनी छिपी क्षमता को बाहर लाने का यह उत्तम समय है ǀविवादों से बचें,वे बाद में समस्या पैदा कर सकते हैंǀ
मिथुन राशि ( Gemini Horoscope ) रियल एस्टेट से जुड़े लोगों के लिए बहुत अच्छा दिन है ǀ आपके निवेश पर अच्छा लाभ मिलेगा ǀ किसी भी तरह के विवाद से बचें .आपका स्पष्टीकरण मुद्दों को जटिल ही करेगा ǀआप कुछ नया सीखना चाहते हैं,इससे आपको औरो के मुकाबले तरजीह मिलेगी,चाहे आप केवल साधारण रूप से गिटार ही सीखें ǀ
कर्क राशि (Cancer Horoscope ) अब आपका हर काम और पूरा ध्यान अपने करियर के लिए है ǀ आप इस पर बिलकुल अपना पूरा ध्यान और समय लगा रहे हैं ǀ आपको थोड़ी सी राहत की जरुरत है और अच्छी बात यह है कि आप तब भी अपना लक्ष्य हासिल कर पायेंगे ǀ अपने काम के जाल से बाहर निकलकर परिवार को भी समय दें ǀ
सिंह राशि ( Leo Horoscope) आज आप नए दोस्त बना सकते हैं और नए काम हाथ में ले सकते हैं ǀ हमेशा की तरह अपने आप में यकीन बनाये रखें ǀ इससे आप अपने लिए हर तय मंजिल तक पहुच पायेंगे ǀ भविष्य की योजनायें बनाने के लिए बहुत अच्छा समय है,लेकिन वित्तीय स्थिति का ध्यान रखें ,जरुरत पड़ने पर ही खर्च करें ǀ
कन्या राशि ( Virgo Horoscope ) आज आप घर और ऑफिस दोनों स्थानों पर शान्तिपूर्ण माहौल बनाने की कोशिश करेंगे ǀआपका यह अनुभव मजेदार रहेगा और आप इससे प्रेरित भी होंगे ǀ हालंकि अपनी निजी बातें किसी के साथ भी ना बाँटें ,और कोई भी कडवा पाठ सीखने के लिए भी खुद को तैयार रखें ǀ
तुला राशि ( Libra Horoscope ) आपकी शांतिपूर्ण मन स्थिति में औरों के सवालों से बाधा पहुचेगी ǀ वे सब यह जानने के लिए बहुत उत्सुक हैं कि आपकी निजी और व्यव्सायिक जिंदगी में क्या चल रहा है ǀ आपके किसी करीबी ने ही उन लोगों तक आपकी भविष्य की योजनाओं की जानकारी पहुचाई है लेकिन आप इन सबकी उपेक्षा कर दें और केवल अपने काम पर ध्यान दें ǀ
वृश्चिक राशि ( Scorpio Horoscope ) आपको आज बहुत सारी गलत जानकारी प्राप्त होंगीǀ इसीलिए औरों की सुनने और मानने की बजाय अपने आप सोच समझकर फैसले लेना अधिक उपयुक्त रहेगा ǀ अपने तरीके और अपने नजरिये के आधार पर देखेंगे तो बिलकुल ठीक फैसला ले पायेंगे ǀआपकी बहु प्रतीक्षित छुट्टी जल्द ही मिलने वाली है ǀ
धनु राशि ( Sagittarius Horoscope ) आपके पिछले कुछ समय से अपने करियर तथा निजी जीवन सम्बन्धी किये गये प्रयासों का फल मिलने का समय आ गया है ǀऐसा घटनाक्रम बनेगा कि आपको कोई बड़ी सफलता हाथ लगेगी ǀआपको प्रयासों और परिश्रम को आपके सीनियर ध्यान से देखेंगे और वे आपके जबरदस्त समर्थक भी बन जायेंगे ǀआपके दुश्मन आज असहाय अनुभव करेंगे ǀ
मकर राशि ( Capricorn Horoscope ) अपने जैसी रुचियों और सत्तासीन व्यक्तियों से साझेदारी बनाने की कोशिश करें ǀ कुछ आदमी आपको झूठी आशाएं देने की कोशिशें कर रहे हैं लेकिन आपको उनकी बातों पर ध्यान नही देना है ǀ अपने आप से फैसले लें और उनपर जमे रहें ǀ आप काफी समय से घर खरीदने की सोच रहें हैं,अब आप ऐसा कर सकते हैं ǀ
कुंभ राशि ( Aquarius Horoscope ) आपका अत्यधिक भावनात्मक होना और लोगों के लिए तो मददगार है लेकिन इससे आप कई बार मुश्किल में फँस जाते हैं ǀऐसी स्थिति से बाहर आने में अपने पार्टनर की मदद लें ǀयह कुछ निजी और गुप्त बातचीत करने का समय है ǀवित्तीय लाभ होने की उम्मीद है लेकिन अधिक जोखिम से बचें ǀबोलने से पहले सोच लें ,कहीं किसी करीबी को नाराज ना कर दें ǀ
मीन राशि ( Pisces Horoscope)आज का दिन परिवार के साथ बिताने के लिए विशेष रूप से अच्छा है ǀ अपने माता –पिता,बहन- भाइयो या फिर जीवनसाथी के साथ शांति से कुछ वक़्त बिताएं ǀअपने बच्चों के साथ किसी मनोरंजक क्रियाकलाप में भाग लें ǀ अगर काम का दबाव अधिक भी है तो भी आज उसे एक तरफ रख दें और एक साथ होने का आनंद लें ǀ आपको यह जानकार आश्चर्य होगा की आपने इन पारिवारिक सत्रों से कितना कुछ सीखा है ǀ
आचार्य:-मुकेश जोशी (शास्त्री)
फोंन नम्बर:-9410918164