जनतानामा न्यूज़ अल्मोड़ा उत्तराखण्ड
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अल्मोड़ा जनपद के सोमेश्वर विधानसभा क्षेत्र स्थित प्राचीन गोपेश्वर महादेव मंदिर के सौंदर्यीकरण एवं सुरक्षा चेक डैम सहित अन्य निर्माण कार्यों के लिए ₹98.25 लाख की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है। साथ ही, परियोजना के प्रथम चरण में ₹58.95 लाख जारी करने को भी मंजूरी दी गई है।
इस योजना के तहत मंदिर परिसर का सौंदर्यीकरण, श्रद्धालुओं के लिए आवश्यक सुविधाओं का विकास तथा सुरक्षा संबंधी निर्माण कार्य किए जाएंगे। सरकार का उद्देश्य धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के साथ मंदिर परिसर का समग्र विकास करना है, जिससे स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं मिल सकें।
