जनतानामा न्यूज़ अल्मोड़ा उत्तराखण्ड
अल्मोड़ा, अल्मोड़ा लिट्रेचर फेस्टिवल की ओर से शनिवार को शिखर होटल के सभागार में अरबन बैंक की निर्विरोध नवनिर्वाचित अध्यक्ष डॉ. वसुधा पंत के अल्मोड़ा आगमन पर भव्य स्वागत एवं अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया।
समारोह में साहित्यकारों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं गणमान्य नागरिकों ने डॉ. वसुधा पंत को नई जिम्मेदारी मिलने पर शुभकामनाएं दीं और उनके सफल कार्यकाल की कामना की। वक्ताओं ने कहा कि डॉ. पंत का निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित होना अल्मोड़ा के लिए गौरव का विषय है।
इस अवसर पर डॉ. वसुधा पंत का पुष्पगुच्छ एवं स्मृति-चिह्न भेंट कर अभिनंदन किया गया। समारोह में अल्मोड़ा लिट्रेचर फेस्टिवल से जुड़े डॉ. दीपा गुप्ता, डॉ. जे.सी. दुर्गापाल, प्रो. हामिद, जयमित्र बिष्ट, मनोज गुप्ता, अशोक पंत, पी.सी. तिवारी, दीपक जोशी, भूषण पांडेय, हेमलता वर्मा, क्रांति जोशी, दीपा पांडेय, रजनी पंत, हीरा कनवाल, रचित पंत, हर्षिता जोशी, जितेंद्र बिष्ट और संजय अधिकारी सहित साहित्य एवं सामाजिक क्षेत्र से जुड़े अनेक लोग मौजूद रहे।
डॉ. वसुधा पंत ने अपने स्वागत एवं अभिनंदन के लिए सभी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि अल्मोड़ा की साहित्यिक, सांस्कृतिक और सामाजिक गतिविधियों से उनका जुड़ाव आगे भी निरंतर बना रहेगा।