Sun. Jul 26th, 2026
Spread the love

जनतानामा न्यूज़ अल्मोड़ा उत्तराखण्ड

अल्मोड़ा, 26 जुलाई। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) अल्मोड़ा श्री चंद्रशेखर घोडके ने रविवार को अल्मोड़ा आर्मी कैंट स्थित शहीद स्मारक पहुंचकर कारगिल युद्ध में देश की रक्षा करते हुए सर्वोच्च बलिदान देने वाले भारत मां के वीर शहीदों को पुष्पचक्र अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
इस अवसर पर एसएसपी ने शहीदों के अदम्य साहस, वीरता और राष्ट्र के प्रति उनके सर्वोच्च बलिदान को नमन करते हुए कहा कि देश सदैव अपने वीर सपूतों का ऋणी रहेगा। उन्होंने उपस्थित लोगों से शहीदों के आदर्शों से प्रेरणा लेकर राष्ट्रसेवा और देशभक्ति की भावना को मजबूत करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के दौरान जनपद के कारगिल युद्ध में शहीद हुए वीर जवानों के परिजनों को शॉल भेंट कर सम्मानित किया गया। इस दौरान उपस्थित सभी लोगों ने वीर शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी तथा उनके बलिदान को सदैव स्मरण रखने का संकल्प लिया।