Mon. Jul 27th, 2026
Spread the love

जनतानामा न्यूज़ अल्मोड़ा उत्तराखण्ड

हल्द्वानी,  वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देशन में जनपद को नशामुक्त बनाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे जनजागरूकता अभियान के तहत सोमवार को शिवालिक इंटरनेशनल स्कूल, मुखानी में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में एनटीएफ नैनीताल के प्रभारी उपनिरीक्षक रमेश पंत ने छात्र-छात्राओं को नशे के सेवन से होने वाले शारीरिक, मानसिक, सामाजिक और आर्थिक दुष्प्रभावों की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने, स्वस्थ जीवनशैली अपनाने तथा अपने परिवार और समाज को भी नशामुक्त बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के सभी छात्र-छात्राओं एवं स्टाफ को नशा मुक्ति की शपथ दिलाई गई। साथ ही सभी से समाज में नशे के विरुद्ध जागरूकता फैलाने और इस अभियान से अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने का आह्वान किया गया।
नैनीताल पुलिस ने स्पष्ट किया कि जनपद को नशामुक्त बनाने के लिए जागरूकता अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा।