Wed. Aug 5th, 2026
Spread the love

जनतानामा न्यूज़ अल्मोड़ा उत्तराखण्ड

अल्मोड़ा कोतवाली अल्मोड़ा पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने मध्यरात्रि चेकिंग अभियान के दौरान अवैध शराब की बड़ी खेप के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त कार को भी सीज कर आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है।
जानकारी के अनुसार सोमवार देर रात सिकुड़ा बैंड के पास चेकिंग के दौरान पुलिस टीम ने स्विफ्ट कार संख्या UK-04D-1566 को रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान चालक गौरव सिंह बिष्ट पुत्र भुवन सिंह बिष्ट, निवासी ग्राम खेरदा, बजवाड़, जनपद अल्मोड़ा के कब्जे से भारी मात्रा में अवैध अंग्रेजी शराब बरामद हुई।
बरामद शराब में 24 बोतल रम, 84 बोतल व्हिस्की तथा 144 क्वार्टर व्हिस्की शामिल हैं। पुलिस ने आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर उसके खिलाफ कोतवाली अल्मोड़ा में धारा 60/72 आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया। साथ ही तस्करी में प्रयुक्त वाहन को भी सीज कर वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
इस कार्रवाई को अंजाम देने वाली टीम में उप निरीक्षक आनंद बल्लभ कश्मीरा, कांस्टेबल राकेश खेतवाल एवं कांस्टेबल राकेश भट्ट शामिल रहे।


You missed