Fri. Aug 7th, 2026
Spread the love

जनतानामा न्यूज़ भुवन जोशी अल्मोड़ा उत्तराखण्ड

दशवर्ष सहस्त्रं तु निराहारो दशाननः ।
पूर्ण वर्षसहस्त्रे तु शिरश्चाग्नौ जुहाव सः ।।
एवं वर्ष सहस्त्राणी नव तस्याति चक्रभुः ।
शिरांसि नवचाप्यस्य प्रविष्टानि हुताशनम् ।।
अथ वर्ष सहस्त्रे तु दशमे दशमं शिरः ।
छेत्तु कामे दशग्रीवे प्राप्तस्तत्र पितामहः ।।


आचार्य मुकेश जोशी (शास्त्री) के अनुसार आप का आज का राशिफल

6 AUGUST 2026 AAJ KA PANCHAN AUGUST 6, 2026

श्रावण कृष्ण पक्ष अष्टमी, सिद्धार्थि संवत्सर विक्रम संवत 2083, शक संवत पराभव 1948, आषाढ़ |

आज अष्टमी तिथि 06:52 PM तक उपरांत नवमी | नक्षत्र भरणी 08:13 PM तक उपरांत कृत्तिका | गण्ड योग 03:00 PM तक, उसके बाद वृद्धि योग | करण बालव 07:51 AM तक, बाद कौलव 06:53 PM तक, बाद तैतिल 05:48 AM तक, बाद गर | आज राहु काल का समय 02:10 PM – 03:47 PM है | आज 01:53 AM तक चन्द्रमा मेष उपरांत वृषभ राशि पर संचार करेगा |

जानिए 12 राशियों में कैसा रहेगा आपका आज

मेष राशि (Aries Horoscope) आपकी जीवन में कोई ऐसी स्थति आने वाली है जब आपको सीधे ,तुरंत और अति सक्रिय रहकर फैसले लेने होंगे ǀ यह स्थिति देखने में बहुत मुश्किल लग सकती है परन्तु आप इसे आसानी से संभाल पायेंगे ǀआपको बस दृढ़ता पूर्वक डटे रहना है ǀलेकिन चिंता ना करें,एक बार जब यह समस्या ख़तम हो जायेगी तो लोग इसे सुलझाने में आपकी भूमिका की भी प्रशंसा करेंगे ǀ

वृष राशि (Taurus Horoscope) पुरानी और बेकार चीजों को जीवन से हटा देने का समय है ǀ आप किसी पिछली स्थिति से महज किसी अहसान की भावना या मजबूरी के चलते चिपके हुए हैं जो अब आपको कतई पसंद नही है ǀआपको इसमें से बाहर आ पाना मुश्किल लग रहा था ,लेकिन आज आप इस स्थिति से बाहर आने के लायक मानसिक शक्ति जुटा पायेंगे ǀ आपको अपने इस काम में किसी घटना से भी मदद मिलेगी ǀ

मिथुन राशि ( Gemini Horoscope )   आपके पास पिछले कामों की भरमार रहेगी,आप पिछले कुछ समय से अपनी जिम्मेदारियों से बचना चाह रहें हैं,आज का दिन आपके उन सब कामों के लिए बहुत अच्छा है ǀ आपको अपने कामो को पूरा करने के लिए इच्छाशक्ति,अनुशासन और एकाग्रता से काम लेना होगा ǀ जिस काम की आप अच्छी खासी योजना बनाये हुए हैं,उसे सफलता में बदलने के लिए अपनी पूरी उर्जा को उसमें लगा दें ǀ

कर्क राशि (Cancer Horoscope )   आज आपको कुछ चौंकाने वाली बातें पता चलेंगी ǀ लेकिन चिंता ना करें,सब अच्छी खबरें होंगी ǀ जिन कई चीजों के लिए आप लम्बे समय से कोशिश कर रहे थे,वे आज पूरी होने वाली हैं ǀ जिन कोशशों को आप अपनी और से व्यर्थ मान चुके थे,वे अंतत आज सफल होंगी ǀ इसीलिए आज दोस्तों और परिजनों के साथ खुशियाँ मनाएं ,हो सकता है कि उनके पास भी आपको सुनाने के लिए कोई अच्छी खबर हो ǀ

सिंह राशि ( Leo Horoscope) आपने अपने लिए बहुत ऊँचे मानक तय किये हैं और आप इन्हें हासिल करने के लिए बहुत प्रयास कर रहे हैं ǀ फिर भी लक्ष्य तक पहुंचना मुश्किल होगा और इससे आपको थोड़ी निराशा होगी ǀ आपको लक्ष्य तय करने से पहले अपनी क्षमताएं ध्यान में रखनी होंगी ǀ समय कोई बड़ा फैसला लेने के लिए उपयुक्त नही है ǀ

कन्या राशि ( Virgo Horoscope ) लम्बे समय के बाद आज आपको रहत महसूस होगी ǀ किसी महत्वपूर्ण खबर से ख़ुशी मिलेगी ǀ यदि माता-पिता हैं तो बेटे/बेटी के लिए सुयोग्य वर मिल सकता है ǀ किसी लंबित अदालती मामले का फैसला आपके पक्ष में हो सकता है ǀ करियर के मामले में छोटे से प्रयास से बड़ी सफलता मिलनी तय है ǀ आज से जिन्दगी वापस पटरी पर आती दिख रही है ,प्रियजनों के साथ खुश रहें

तुला राशि ( Libra Horoscope ) आपका झुकाव आज कुछ हद तक आध्यात्मिकता की और रहेगा ǀआप किसी धार्मिक गतिविधि में शामिल हो सकते हैं या किसी तीर्थ की यात्रा कर सकते हैं ǀप्रेरणात्मक साहित्य पढ़ें या किसी महान नायक की जीवनी पढ़ें,हो सकता है कि इसमें से आपको अपने जीवन के लिए कुछ बहुत अच्छा हासिल हो जाए ǀ किसी गंभीर या कडवी स्थिति से बचने की कोशिश करना ही बेहतर रहेगा ǀ इसके स्थान पर दिमाग को शांत रखकर दिन बिताएं तो राहत महसूस होगी ǀ

वृश्चिक राशि ( Scorpio Horoscope ) आप उन बदलावों के बारे में सोच रहे हैं जो शायद आपके काम और आपकी सेहत के बीच संतुलन ला सकते हैं ǀ आप अपने किसी करीबी दोस्त से इस सम्बन्ध में मेल करके समाधान पूछ सकते हैं ǀ इन बदलावों से आपको आराम मिलेगा ǀ आप अपने आप को फ़िलहाल सही आदमियों के साथ पायेंगे जो आपको आपके विभिन्न लक्ष्यों का उद्देश्य निर्धारित करने में मदद करेंगे ǀ

धनु राशि ( Sagittarius Horoscope )   दिन शांत रहेगा ǀपिछले सप्ताह के व्यस्त कार्यक्रम से थोड़ी राहत मिलेगी,जो अच्छी लगेगी ǀआपके वरिष्ठ अधिकारी आप पर नजर रखे हुए हैं ,इसीलिए अधिक मेहनत करें ǀ कुछ अनापेक्षित निजी मुद्दे आपके सामने आ सकते हैं ,उनसे आपको आश्चर्य तो जरुर होगा,लेकिन आप संतोषजनक तरीके से उन्हें सँभालने में कामयाब होंगे ǀ

मकर राशि ( Capricorn Horoscope )  आप अपने दोस्त की गलती की जिम्मेदारी खुद लेने पर तुले हुए हैं ,लेकिन इसके नतीजों के बारे में भी सोच लें ǀ किसी कानूनी पचड़े में भी पड़ सकते हैं ǀ कोई ऐसी घटना होगी जो आपको कभी ना भूलने वाला सबक देगी ǀ कुछ अलग दिखें,कपड़े या अपना बाल बनाने का तरीका बदल लें ǀ

कुंभ राशि ( Aquarius Horoscope )   आपकी निजी और कामकाजी जिन्दगी में कुछ बदलाव आने वाले हैं जिनसे आप असुरक्षित और चिंतित महसूस करेंगे ǀ लेकिन इसे अपने ऊपर हावी ना होने दें और संतुलन बनाये रखें ǀकोई आपसे बदला लेने की कोशिश में है,इससे स्थिति और भी खराब हो सकती है ǀ

मीन राशि ( Pisces Horoscope) आप आज आत्मविश्वास से भरे रहेंगे और किसी अधूरे पड़े काम को हाथ में लेंगे ǀसमस्याएं आएँगी लेकिन आपका रास्ता नही रोक पाएंगी ǀकोई अच्छा दोस्त आपका साथ देगा ǀकार्यस्थल पर मिलने वाले एक महत्वपूरण सम्बन्ध की सहायता से नया मौका मिलेगा ǀअतीत के फेर से निकलकर आगे की सोचें ǀ

आचार्य:-मुकेश जोशी (शास्त्री)
फोंन नम्बर:-9410918164

You missed