जनतानामा न्यूज़ भुवन जोशी अल्मोड़ा उत्तराखण्ड
दशवर्ष सहस्त्रं तु निराहारो दशाननः ।
पूर्ण वर्षसहस्त्रे तु शिरश्चाग्नौ जुहाव सः ।।
एवं वर्ष सहस्त्राणी नव तस्याति चक्रभुः ।
शिरांसि नवचाप्यस्य प्रविष्टानि हुताशनम् ।।
अथ वर्ष सहस्त्रे तु दशमे दशमं शिरः ।
छेत्तु कामे दशग्रीवे प्राप्तस्तत्र पितामहः ।।

आचार्य मुकेश जोशी (शास्त्री) के अनुसार आप का आज का राशिफल
14 AUGUST 2026 Aaj Ka Panchan AUGUST 14, 2026
श्रावण शुक्ल पक्ष द्वितीया, सिद्धार्थि संवत्सर विक्रम संवत 2083, शक संवत पराभव 1948, श्रावण |
आज द्वितीया तिथि 06:47 PM तक उपरांत तृतीया | नक्षत्र पूर्व फाल्गुनी 03:42 AM तक उपरांत उत्तर फाल्गुनी | परिघ योग 09:28 AM तक, उसके बाद शिव योग | करण बालव 07:40 AM तक, बाद कौलव 06:47 PM तक, बाद तैतिल 06:03 AM तक, बाद गर | आज राहु काल का समय 10:55 AM – 12:31 PM है | आज चन्द्रमा सिंह राशि पर संचार करेगा |
जानिए 12 राशियों में कैसा रहेगा आपका आज
मेष राशि (Aries Horoscope) आप किसी करीबी को कोई सलाह देंगे और वह इसे बहुत कृतज्ञता के साथ स्वीकार करेगा ǀ आप आज बहुत अच्छे और नरम मूड में हैं ,आज का दिन अपने पुराने दोस्तों से सम्पर्क स्थापित करने के लिए बहुत अच्छा है ǀ अपने किसी पुराने स्कूल के दोस्त से फोन पर बाते क्र लें,आपको बहुत अच्छा लगेगा ǀ पिछले मतभेदों को भुलाकर आगे बढने के लिए भी अच्छा समय है ǀ
वृष राशि (Taurus Horoscope) आप फिलहाल अपने जीवन की केन्द्रीय समस्या को सुलझाने के लिए हर संभव कोशिश कर रहे हैं ǀ ऐसा भी संभव है कि आप इसे सुलझाने के लिए अपनी सामजिक और वित्तीय जिम्मेदारियों से भी छुट्टी ले लें ǀ हालाँकि आपको यह भी समझना है कि आपके जल्दी मचने से इस समस्या का स्थायी समाधान नही निकलेगा ǀ आपको धीरज से काम लेना होगा ǀ
मिथुन राशि ( Gemini Horoscope ) आज का दिन सभी भावनात्मक और वास्तविक मुद्दों के मामले उतार चढाव भरा रहेगा ǀगृहों की चाल यह बता रही है कि आप सुबह भावनात्मक बने रह सकते हैं और सब चीजों के बारे में अपनी भावनात्मक प्रतिक्रिया के नजरिये से ही सोचेंगे ǀइससे कुछ गलत फैसलों की भी सम्भावना है लेकिन शाम तक सब ठीक हो जाएगा और आप और स्पष्ट तरीके से सोच और देख पायेंगे ǀ
कर्क राशि (Cancer Horoscope ) समय कुछ बहादुरी भरे कदम उठाने का है,इसमें हिचकिये मत ǀ इसके स्थान पर ,मजबूत फैसला लीजिये ǀ अवसरों को जाने मत दीजिये ǀइस समय विश्वास पूर्वक लिया गया एक फैसला नाटकीय तरीके से आपकी जिंदगी को बदल सकता है,शायद आपको अभी ये प्रतीत न हो ǀ पुराने संबंधों के बारे में फिर से सोचने और अर्थहीन संबंधों को तोड़ देना ही सही रहेगा ǀ
सिंह राशि ( Leo Horoscope) ऐसे अवसरों को पकड़ने की कोशिश करें जो आपको सोचने और उसे अपने तरीके से दुबारा पेश करने का मौका दें ǀ आप इसे उत्साह के साथ कर भी पायेंगे और आपको आनंद भी आएगा ǀ घर में कुछ बदलाव होने ही हैं ,शायद आप अधिक एकाग्रता और अधिक बेह्तर अवसरों के लिए किसी नईं जगह जाना चाहते हैं ǀ
कन्या राशि ( Virgo Horoscope ) भौतिक सुविधाओं की ओर ध्यान देने के लिए यह काफी अच्छा समय है ǀ अपने सामाजिक जीवन का आनंद उठायें और ऐसे दोस्तों और परिचितों से भी बात करें जिनके सम्पर्क में आप लम्बे समय से नही रहे हैं ǀ आज अपने जाग्रति स्तर में भी बदलाव महसूस करेंगे,जो आपको अचानक ही अनुभव होगा ǀ इस समय अपने मन की बात सुनना ही उचित होगा ǀ
तुला राशि ( Libra Horoscope ) अगर कुछ लोग आपको नहीं समझ पा रहें हैं तो उन्हें अपना हरेक काम समझाने में अपना समय और ऊर्जा बर्बाद ना करें ǀ वे कभी नही मानेंगे ǀ आप काफी व्यस्त रहेंगे लेकिन आपको आने वाली जरूरतों के कारण पहले वाली योजनाओं में भी कुछ बदलाव करने पड सकते हैं ǀ स्थिति की मांग के अनुसार कार्य करें ǀ
वृश्चिक राशि ( Scorpio Horoscope ) आज का दिन अपने जीवन की वर्त्तमान स्थिति का मूल्यांकन करने और अपनी योजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर बांटने के लिए बिलकुल उपयुक्त है ǀ अगर आप पिछले कुछ समय से आलसी महसूस कर रहे हैं और काफी सारा काम इकठ्ठा हो गया है,आज अपने अन्दर असीमित ऊर्जा अनुभव करेंगे जिससे आपके ये अधूरे काम संतोषजनक ढंग से पूरे हो पायेंगे ǀ कोई नया काम शुरू करने के स्थान पर पुराणी और व्यर्थ हो चुकी योजनाओं को हटाने और बाकी योजनाओं को पूरा करने के लिए भी समय उत्तम है ǀ
धनु राशि ( Sagittarius Horoscope ) आपके जीवन में एक नई उर्जा का प्रवेश होगाǀआपको अचानक यह लगने लगेगा कि जीवन में परिवार तथा करियर में संतुलन बनाना काफी आसान हो गया है ǀ आपकी सारी हिचकिचाहट दूर हो जाएगी और आपके सब कामो में नया आत्मविश्वास दिखाई देगा ǀआप घर या कार्यस्थल पर किसी करीबी की असमंजस की भावना को भी आज दूर कर पायेंगे ǀ
मकर राशि ( Capricorn Horoscope ) अपने घर से जुडी किसी अच्छी खबर के लिए तैयार रहें ǀ निवास स्थान में बदलाव संभव है या नया घर खरीदने की योजना को अंतिम रूप दे सकते हैं ǀ अपनी सकारात्मक ऊर्जा का लाभ उठायें ǀअगर आप कुछ समय से अपने घर या इसके किसी हिस्से को को नया रूप देने के बारे में सोच रहे हैं तो यह समय इसके लिए बहुत अच्छा है ǀ
कुंभ राशि ( Aquarius Horoscope ) आपको थोडा सा अधिक लचीला रुख अपनाना चाहिए ,लेकिन आज आप ना तो कोई अच्छी सलाह और ना ही अपने मन की आवाज सुनना चाहते हैं ǀ आपका यह अड़ियल रवैया आपके लिये घर और कार्यस्थल दोनों ही जगह पर आपके लिए नुक्सान का कारण बनेगा ǀ इसका एक ही समाधान है कि आप अपना दिमाग खुला रखें और दूसरों की भी बातें सुनें ǀ
मीन राशि ( Pisces Horoscope) आज का दिन परिवार के साथ बिताने के लिए विशेष रूप से अच्छा है ǀ अपने माता –पिता,बहन- भाइयो या फिर जीवनसाथी के साथ शांति से कुछ वक़्त बिताएं ǀअपने बच्चों के साथ किसी मनोरंजक क्रियाकलाप में भाग लें ǀ अगर काम का दबाव अधिक भी है तो भी आज उसे एक तरफ रख दें और एक साथ होने का आनंद लें ǀ आपको यह जानकार आश्चर्य होगा की आपने इन पारिवारिक सत्रों से कितना कुछ सीखा है ǀ
आचार्य:-मुकेश जोशी (शास्त्री)
फोंन नम्बर:-9410918164