Wed. Aug 19th, 2026
Spread the love

जनतानामा न्यूज़ अल्मोड़ा उत्तराखण्ड

अल्मोड़ा झिंझाड़ क्षेत्र में मां राज राजेश्वरी मोहल्ला समिति की ओर से स्वच्छता, सामाजिक अनुशासन और सार्वजनिक स्थलों की स्वच्छता को लेकर व्यापक जागरूकता अभियान चलाया गया। समिति के सदस्यों ने खम्मा मार्केट से तल्ला कसून, बख्शी खोला होते हुए झिंझाड़ तक पूरे वार्ड में भ्रमण कर स्थानीय लोगों को स्वच्छता बनाए रखने और सार्वजनिक स्थानों पर अनुशासन का पालन करने के लिए जागरूक किया।
अभियान के दौरान वार्ड के विभिन्न स्थानों पर पालतू कुत्तों को सार्वजनिक रास्तों पर शौच न कराने की अपील वाले फ्लेक्स लगाए गए। समिति ने कहा कि रास्तों पर पालतू पशुओं को शौच कराने से गंदगी फैलती है और राहगीरों को भी परेशानी का सामना करना पड़ता है। समिति ने स्पष्ट किया कि जागरूकता के बावजूद यदि कोई व्यक्ति अपने पालतू कुत्ते को सार्वजनिक रास्ते पर शौच कराता पाया गया तो उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
समिति ने लोगों से खुले में कूड़ा न फेंकने और अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखने की भी अपील की। इसके साथ ही वार्ड में नशेड़ियों के बैठने और जमावड़े पर पूरी तरह रोक लगाने की बात कही गई। समिति ने स्थानीय लोगों से ऐसे मामलों की जानकारी तत्काल समिति को देने का आह्वान किया।
मोहल्ला समिति के सदस्यों ने कहा कि किसी भी वार्ड को स्वच्छ, सुरक्षित और व्यवस्थित बनाए रखना केवल समिति की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि प्रत्येक नागरिक का भी दायित्व है। लोगों से अपील की गई कि वे अपने घर के साथ-साथ आसपास के सार्वजनिक स्थलों की स्वच्छता और गरिमा बनाए रखने में सहयोग करें।
अभियान में पार्षद अमित साह मोनू, खजान कांडपाल, राजेंद्र प्रसाद गुरुरानी, विवेक कनवाल, विवेक लोहनी, केतन पांडे, नमन गुरुरानी, जगदीश वर्मा, शक्ति सिंह, शरद गुरुरानी, रजनी पंत, लोकेश तिवारी, संजय चौहान, पीयूष गुरुरानी, जहांगीर आलम, भावेश पांडे, आशीष गुरुरानी, अंकुर वोहरा, सागर गुरुरानी, भारत भट्ट, निखिल शाही, सुनील जोशी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।