जनतानामा न्यूज़ अल्मोड़ा उत्तराखण्ड
हल्द्वानी नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बनभूलपुरा पुलिस ने 370 ग्राम अवैध चरस के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय के समक्ष पेश करने की कार्रवाई शुरू कर दी है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर जनपद में मादक पदार्थों की बिक्री और तस्करी की रोकथाम के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल एवं क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी अमित कुमार सैनी के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक बनभूलपुरा दिनेश चन्द्र फर्त्याल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने 19 अगस्त को चेकिंग अभियान चलाया।
पुलिस टीम गोला बाईपास रोड, आंवला चौकी से पहले यात्री शेड रोड के पास चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान संदिग्ध रूप से घूम रहे एक व्यक्ति को रोककर उसकी तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 370 ग्राम अवैध चरस बरामद हुई।
पुलिस ने आरोपी की पहचान धर्मवीर मौर्य पुत्र तामड़ धौज मौर्य, निवासी बहरौली, थाना मीरगंज, जिला बरेली (उत्तर प्रदेश), उम्र 25 वर्ष के रूप में की है। आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर उसके खिलाफ कोतवाली बनभूलपुरा में एफआईआर संख्या 140/2026, धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
पुलिस के अनुसार आरोपी को नियमानुसार न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।
पुलिस टीम
उपनिरीक्षक जगवीर सिंह
कांस्टेबल दिलशाद अहमद
कांस्टेबल सुनील कुमार