जनतानामा न्यूज़ अल्मोड़ा उत्तराखण्ड
हल्द्वानी न्यायालय से जारी वारंटों की शत-प्रतिशत तामील के लिए नैनीताल पुलिस द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत बनभूलपुरा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्तों को गुरुवार को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल एवं क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी अमित कुमार सैनी के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक बनभूलपुरा दिनेश सिंह फर्त्याल के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई थी।
अभियान के तहत पुलिस ने मोहित कश्यप पुत्र किशन, निवासी राजपुरा वार्ड नंबर 13, बनभूलपुरा को गिरफ्तार किया। उसके खिलाफ सीसी नंबर 2726/2004, धारा 60 आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज है।
दूसरे वारंटी आमिर खान पुत्र बबलू खान, निवासी लाइन नंबर 17, वार्ड नंबर 25, इंद्रानगर, बनभूलपुरा, उम्र 28 वर्ष को गिरफ्तार किया गया। उसके खिलाफ मुकदमा अपराध संख्या 176/2022, धारा 380/411 भारतीय दंड संहिता के तहत मामला दर्ज है।
इसके अलावा पुलिस ने अरमान पुत्र अतीक शाह, निवासी लाइन नंबर 17, आजाद नगर, कोतवाली बनभूलपुरा, जनपद नैनीताल को भी गिरफ्तार किया।
पुलिस के अनुसार तीनों वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर आवश्यक कार्रवाई के बाद माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
पुलिस टीम
अपर उपनिरीक्षक हेमन्त प्रसाद
अपर उपनिरीक्षक पुष्कर आर्या
कांस्टेबल सुनील कुमार
कांस्टेबल हरीश रावत
कांस्टेबल मो. अतहर