Tue. Aug 25th, 2026
Spread the love

जनतानामा न्यूज़ अल्मोड़ा उत्तराखंड

नैनीताल वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी के सख्त निर्देशों के तहत जनपद में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के क्रम में चोरगलिया पुलिस ने मारपीट के मामले में फरार चल रहे चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने अभियुक्तों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त लोहे का पाइप, बेंत का डण्डा एवं कपड़े धोने की थपकी भी बरामद की है।
मामले के अनुसार, 22 जून 2026 को राकेश पलड़िया पुत्र स्व. कैलाश पलड़िया, निवासी ग्राम गजेपुर, कुँवरपुर, थाना चोरगलिया ने पुलिस को तहरीर दी थी। तहरीर में बताया गया कि खेत में रास्ते एवं गूल को लेकर हुए विवाद के दौरान अभियुक्तों ने उसके सिर पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया। हमले में वह बेहोश होकर गिर गया था तथा सिर में 09 टांके आए थे।
तहरीर के आधार पर थाना चोरगलिया में FIR संख्या 26/2026, धारा 118(1)/352 BNS के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। विवेचना के दौरान मामले में धारा 109/351(2) BNS की बढ़ोत्तरी की गई।
एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी ने मारपीट जैसी घटनाओं में तत्काल प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए थे। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल एवं क्षेत्राधिकारी लालकुआँ विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष चोरगलिया तारा सिंह राणा के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई।
पुलिस टीम ने अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी, लेकिन आरोपी गिरफ्तारी से बचते रहे। इसके बाद पुलिस ने न्यायालय से अभियुक्तों के विरुद्ध गैर-जमानती वारंट जारी करवाया।
उपनिरीक्षक नीशू गौतम के नेतृत्व में चोरगलिया पुलिस टीम ने ग्राम गजेपुर, पोस्ट कुँवरपुर स्थित अभियुक्तों के घर पर दबिश देकर चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद 23 अगस्त 2026 को अभियुक्त भैरव दत्त की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त लोहे का पाइप, बेंत का डण्डा एवं कपड़े धोने की थपकी बरामद की गई।
गिरफ्तार अभियुक्त
जयदत्त शास्त्री पुत्र स्व. भूपाल सिंह, निवासी ग्राम गजेपुर, कुँवरपुर, थाना चोरगलिया।
भैरव दत्त पुत्र जयदत्त शास्त्री, निवासी उपरोक्त।
योगेश उर्फ युगल पुत्र जयदत्त शास्त्री, निवासी उपरोक्त।
नवीन पुत्र बुद्धिबल्लभ, निवासी उपरोक्त।
बरामदगी
घटना में प्रयुक्त लोहे का पाइप।
बेंत का डण्डा।
कपड़े धोने की थपकी।
गिरफ्तारी टीम

उपनिरीक्षक नीशू गौतम, हेड कांस्टेबल जगदीश सिंह, कांस्टेबल भारत भूषण, कांस्टेबल सन्दीप सिंह, महिला कांस्टेबल मीरा सिंह एवं महिला कांस्टेबल राजकुमारी।