Fri. Oct 2nd, 2026
Spread the love

जनतानामा न्यूज़ अल्मोड़ा उत्तराखण्ड

रामनगर पंजाब के कपूरथला निवासी अंजली अपनी सहेलियों के साथ नैनीताल जनपद के रामनगर क्षेत्र में घूमने आई थीं। इसी दौरान उनका मोबाइल फोन कहीं खो गया। मोबाइल खोने के बाद उन्होंने तत्काल 112 पर सूचना देने के साथ ही थाना पुलिस को भी इसकी शिकायत की।
सूचना मिलते ही नैनीताल पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए मोबाइल फोन की तलाश शुरू कर दी। पुलिस टीम ने लगातार प्रयास करते हुए खोए हुए मोबाइल फोन को बरामद कर लिया।
मोबाइल बरामद होने के बाद पुलिस ने उसे सकुशल पर्यटक अंजली के सुपुर्द कर दिया। अपना खोया मोबाइल वापस मिलने पर अंजली ने रामनगर पुलिस की तत्परता की सराहना करते हुए नैनीताल पुलिस का धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया।