Thu. Mar 12th, 2026
Spread the love

जनतानामा न्यूज़ भुवन जोशी अल्मोड़ा उत्तराखण्ड

ग्राम प्रहरी के कर्तव्यों का बेहतर ढंग से निर्वहन हेतु किया मार्गदर्शन


अल्मोड़ा आज दिनांक- 01.12.2023 को थानाध्यक्ष लमगड़ा श्री दिनेश नाथ महंत द्वारा थाना क्षेत्र के ग्रामों में नियुक्त ग्राम प्रहरियों की मीटिंग आयोजित की गयी।
आगामी लोकसभा चुनावों के दृष्टिगत दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
थानाध्यक्ष लमगड़ा द्वारा सभी ग्राम प्रहरियों से उनके गांव के संबंध में जानकारी प्राप्त की गयी। आगामी लोकसभा चुनावों के दृष्टिगत उपस्थित सभी ग्राम प्रहरियों को सक्रिय एवं सतर्क रहने तथा गांव में किसी प्रकार की घटना होने पर तत्काल थाने को सूचित करने हेतु कहा गया।


थानाध्यक्ष लमगड़ा द्वारा ग्राम प्रहरियों से अपना आचरण अच्छा रखते हुए गांव में अपनी अच्छी छवि बनाने व नशे के दुष्प्रभावो के बारे में जागरूक करते हुए नशे से दूर रहने हेतु कहा गया। ग्राम प्रहरियों को उनके कर्तव्यों की जानकारी प्रदान कर सक्रिय रहते हुए गांव की अवैध गतिविधियों/आपराधिक घटनाओं व आपदा संबंधी सूचना तत्काल थाना पुलिस को देने हेतु कहा गया।
इसके अतिरिक्त गांव में कोई संदिग्ध व्यक्ति दिखाई देने पर पुलिस को सूचित करने तथा ग्रामवासियों को किसी भी बाहरी व्यक्ति को किरायेदार रखने से पूर्व उसका पुलिस सत्यापन कराने के लिए जागरूक करने हेतु कहा गया।