Wed. Feb 4th, 2026
Spread the love

जनता नामा न्यूज़ दिनेश भट्ट अल्मोड़ा उत्तराखंड

अल्मोड़ा -12 दिसम्बर 2023 पर्वतीय क्षेत्र अल्मोड़ा की धरा पर मिशन के आध्यात्मिक प्रमुख सदगुरु माता सुदीक्षा महाराज एवं निरंकारी राजपिता का दिव्य रूप में आगमन होने जा रहा है।जिसका आयोजन सिमकनी मैदान अल्मोड़ा में 14दिसम्बर 2023दिन गुरुवार दोपहर 11बजे से दोपहर 2बजे तक किया जाएगा। इस पावन संत समागम में अल्मोड़ा क्षेत्र के अतिरिक्त निकटवर्ती पर्वतीय क्षेत्रों में भी हजारों की संख्या में निरंकारी श्रद्धालु एवं भक्तगण सम्मिलित होकर सदगुरु के दिव्य दर्शन और पावन प्रवचनों से स्वयं को कृतार्थ करते हुए सतसंग का भरपूर दिव्य आनंद प्राप्त करेंगे।