Tue. Oct 14th, 2025
Spread the love

जनतानामा न्यूज़ भुवन जोशी अल्मोड़ा उत्तराखण्ड

जनतानामा अल्मोड़ा: सालों से मानसिक व शारीरिक दिव्यांग बच्चों का जीवन संवारने में जुटी अल्मोड़ा की समाजसेविका मनोरमा जोशी को दधीचि सम्मान से नवाजा गया है। यह सम्मान उन्हें प्लस अप्रोच फाउंडेशन दिल्ली ने प्रदान किया है। जिससे अल्मोड़ा गौरवान्वित हुआ है।


प्लस एप्रोच फाउंडेशन दिल्ली ने सम्मान से नवाजा

दो दशक पूर्व से अल्मोड़ा के खत्याड़ी में दिव्यांग बच्चों का जीवन सुधारने व उन्हें समाज की मुख्य की धारा में लाने का कठिन कार्य करते आ रही मनोरमा जोशी वृद्धावस्था में भी दिव्यांग बच्चों को काबिल बनाने के काम में रत हैं। ऐसे बच्चों के लिए वह दो दशक पहले से स्वयं के संचालन में मंगलदीप विद्या मंदिर नामक संस्था चला रही हैं और ऐसे बच्चों का भविष्य संवारने का काम कर रही हैं। उन्हें इसी उल्लेखनीय व चुनौतीपूर्ण कार्य को देखते हुए ‘प्लस अप्रोच फाउंडेशन दिल्ली’ ने इस दफा उन्हें दिल्ली में ‘दधीची सम्मान’ से सम्मानित किया। जो पूरे अल्मोड़ा के लिए गौरव की बात है। उन्हें यह सम्मान देश के नामी हास्य कवि अशोक चक्रधर, ख्याति प्राप्त पत्रकार विनोद अग्निहोत्री, पद्मश्री अनिल जोशी, प्लस अप्रोच फाउंडेशन के अध्यक्ष आरसी गुप्ता व मेंटोर आशुतोष कर्नाटक ने संयुक्त रुप से प्रदान किया। इस उनके साथ अल्मोड़ा से समाजसेवी मनोज सनवाल, भारती पांडे, विद्या कर्नाटक, रणविजय, नमिता तिवारी, सतीश, गजेंद्र पाठक आदि भी शामिल रहे।