Tue. Mar 3rd, 2026
Spread the love

जनतानामा न्यूज़ दिनेश भट्ट उत्तराखण्ड

प्रशिक्षण में मालसी क्षेत्र की 26 महिलाओं ने किया प्रतिभाग


राष्ट्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग, भारत सरकार एवं वैभव लक्ष्मी लोक समवृद्धि संस्था, नैनीताल द्वारा आयोजित महिलाओं की व्यवसायिक सुरक्षा और सतत् आजीविका के लिए विज्ञान और प्रौद्योगिकी को लोकप्रिय बनाना इस विषय में एस0 एच0 जी0/ महिलाऐ जोखिम प्रबंधों और शिक्षकों को गैरसैण विकासखण्ड के मालसी में पाॅच दिवसीय प्रशिक्षण का शुभारम्भ ग्राम प्रधान अशोक नेगी जी द्वारा किया गया। प्रशिक्षण में मालसी क्षेत्र की 26 महिलाओं ने प्रतिभाग किया। विषेशज्ञों का कहना था की महिलाओं को अपनी आजीविका संवर्धन व रोजगार के विभिन्न आयामों के बारे में विस्तारपूर्वक बतलाया गया साथ ही साथ आजीविका वृद्धि के उपायों पर भी जोर दिया गया। व्यवसायिक सुरक्षा के समक्ष चुनौतियां एवं लोक मीडीया व नवीन मीडिया के माध्यामों के बारे में बताया। प्रशिक्षण में परियोजना समन्वयक हेमा हयांकी, सौरभ जोशी, संदर्भ व्यक्ति महेन्द्र सिंह, सोहन सिंह पैलू, संदीप नेगी, सुन्दर सिंह नेगी आदि ने प्रतिभाग किया। उपस्थित प्रतिभागी शिवशक्ति, अनुसूया, माॅ धारीदेवी, माॅ चण्डिका स्वंय सहायता समूहों से आये प्रतिभागियों ने प्रतिभााग किया।