जनतानामा न्यूज़ भुवन जोशी अल्मोड़ा उत्तराखण्ड़

श्री राम तीर्थक्षेत्र अयोध्या से आए पूजित अक्षत एवं राम मंदिर का चित्र को आज जाखन देवी बस्ती मैं वितरित किया गया और लोगों से अपील की गई की 22 तारीख के दिन अपने घरों में पांच दिए जलाए एवं आसपास के मंदिरों में सुंदरकांड एवं हनुमान चालीसा का पाठ करने के लिए आग्रह किया गया राम मंदिर प्रार्थना प्रतिष्ठा को लेकर लोगों में अपार उत्साह देखा गया अक्षत पूजन वितरण मैं पूर्व दर्जा राज्य मंत्री गोविंद पिलख्वाल प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रवि रौतेला जिला महामंत्री धर्मेंद्र बिष्ट जिला उपाध्यक्ष कैलाश गुरुरानी जिला मीडिया प्रभारी राजेंद्र बिष्ट पूर्व जिला मंत्री विनीत बिष्ट नगर अध्यक्ष अमित साह मोनू नगर महामंत्री अर्जुन बिष्ट मनोज जोशी बस्ती प्रमुख डॉ. गौरव कर्नाटक नगर उपाध्यक्ष सौरव वर्मा नरेंद्र बिष्ट चंदन रावत नगर कोषाध्यक्ष दिनेश मटपाल आशीष गुरुरानी संजीव जोशी राजेंद्र जोशी हयात सिंह बिष्ट राम सिंह नयाल आदि लोग रहे

थपलिया और गुरूरानी खोला,चौसार में किये पूज्य अक्षत वितरित और 22 जनवरी को लोगो को दिया निमंत्रण

इससे पूर्व गत दिवस थपलिया और चौसार में किये गए अक्षत वितरित ओर क्षेत्रीय लोगो को 22 जनवरी को उल्का देवी मंदिर और गुरूरानी खोला धुनि मन्दिर में भव्य कार्यक्रम के लिए लोगो को निमंत्रण दिए गए , 22 जनवरी को सुन्दरकाण्ड आदि का आयोजन किया जाना है, उन्होंने अक्षत वितरण के दौरान लोगो से अपील की कि 22 जनवरी को अपने घरों में 5 दिए जलाकर दीपावली के त्यौहार की तरह मनाए।

अक्षत वितरण में शामिल लोग
कैलास गुरूरानी, पंकज लटवाल, मनीष जोशी, आशीष गुरूरानी,भुवन जोशी, मुकुल जोशी, हिमांशु तिवारी, योगेश बोरा आदि।