Wed. Mar 4th, 2026
Spread the love

जनतानामा न्यूज भुवन जोशी अल्मोड़ा उत्तराखण्ड

टीम वर्क के साथ नशा मुक्त और अपराध मुक्त अल्मोड़ा बनाने पर रहेगा विशेष फोकस


प्रेस वार्ता कर अपनी प्राथमिकताओं से कराया अवगत

युवाओं को नशे के जहर से बचाना/नशा तस्करों पर कड़ी कार्यवाही करना,साईबर क्राईम, महिला सुरक्षा,व ट्रैफिक व्यवस्था को प्राथमिकता में रख किया जायेगा काम

आज दिनांक- 08.01.2024 नवनियुक्त वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा देवेन्द्र पींचा (आईपीएस) महोदय द्वारा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय में गार्द सलामी ग्रहण करने के पश्चात अल्मोड़ा जिले के एसएसपी के रुप में पदभार ग्रहण किया गया ।

महोदय वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा के पद पर नियुक्त होने से पूर्व पुलिस अधीक्षक चम्पावत, एसपी क्राइम एवं ट्रैफिक नैनीताल, अपर पुलिस अधीक्षक ऊधमसिंह नगर जैसे महत्वपूर्ण पदों पर नियुक्त रहे हैं। महोदय द्वारा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय के समस्त कार्यालयों/शाखाओं का निरीक्षण करते हुए साफ-सफाई का जायजा लिया गया। इस दौरान महोदय द्वारा कार्यालय/शाखाओं में नियुक्त कर्म0गणों से उनको आवंटित कार्यो की जानकारी प्राप्त करते हुए अपने कार्यो को मेहनत एवं लगन से करने के निर्देश दिये गये तथा कार्यालय में आने वाले आगन्तुकों के साथ सौम्यपूर्ण व्यवहार रखते हुए उनकी हरसंभव सहायता करने और कार्यालय/परिसर की साफ सफाई का विशेष ध्यान रखने हेतु निर्देशित किया गया।

प्रेस वार्ता-
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा ने जनपद अल्मोड़ा का कार्यभार ग्रहण करने उपरान्त नगर अल्मोड़ा के सभी प्रिन्ट/इलैक्ट्रॉनिक एवं पोर्टल मीडिया से पहली प्रेस वार्ता आयोजित की। वार्ता के दौरान महोदय ने कहा कि समाज व युवाओं को नशे से बचाना एवं नशे के जाल में फॅसे युवाओं की काउंसलिंग कराकर उनको नशे से उबारकर मुख्य धारा जोड़ना उनकी प्राथमिकता में शामिल है, साथ ही कानून एवं ट्रैफिक व्यवस्था, साईबर अपराध, महिला सुरक्षा, अपराध नियंत्रण को अपनी प्राथमिकता रखते हुए जनता के हित में कार्य कर अल्मोड़ा पुलिस की छवि को और अधिक बेहतर बनाने की बात कही गयी।
पुलिस अधि0/कर्मगणों को साथ लेकर टीम वर्क के साथ बेहतर तरीके से कार्य किया जायेगा, जिससे हर कार्य में बेहतर परिणाम प्राप्त किये जा सकते है।