Wed. Mar 4th, 2026
Spread the love

जनतानामा न्यूज़ दिनेश भट्ट अल्मोड़ा उत्तराखण्ड

एन सी एस टी सी एण्ड डी एस टी नई दिल्ली भारत सरकार द्वारा प्रायोजित वित्तपोशित यह संस्था विज्ञान के प्रति युवाओं व स्कूली बच्चों में जागरुकता का संचार कर रही है। पाँच दिवसीय राष्ट्रीय विज्ञान संचार एवं प्रौद्योगिकी मीडिया आधारित यह प्रशिक्षण उत्तराखण्ड में स्थित अल्मोड. 1 जिला के भैंसियाछाना क्षेत्र के अन्तर्गत कलस्तर बाड छीना से 500 मीटर की दूरी पर स्थित छानी गाँव में स्थित महर्षि विद्या मन्दिर, बाड छीना में आयोजित किया गया। इस विज्ञान कार्यशाला को आयोजित कराने वाली संस्था लक्ष्मी सामाजिक विकास एवं स्वास्थ्य समिति ग्राम खत्याड़ी जिला अल्मोडा है। विज्ञान का यह पाँच दिवसीय कार्यशाला दिनाक 05 जनवरी 2024 से 09 जनवरी 2024 तक रहा। विज्ञान सचार कार्यकम में 25 बच्चों ने प्रतिभाग किया और विभिन्न विभागों में कार्यरत अनेक कुशल व दक्ष रिसोर्स पर्सन ने आई सी टी के शिक्षा में महत्व व उपयोगिता के बारे में बताया और कृष्ण कात चम्याल जी ने प्रथम दिवस में संचार मीडिया का उपयोग के बारे में बच्चों को प्रेक्टिकल करके बताया और किस प्रकार यू ट्यूब संचार व शिक्षा में संचार कांति ला रही है। बच्चों को सचार मीडिया का किस प्रकार उपयोग करना है यह भी समझाया। विद्यालय के प्रधानाचार्य  किशन सिंह बग्डवाल जी ने बच्चों को सफाई के लिए प्रेरित किया । गोविन्द बल्लभ पत अल्मोडा कटारमल से आये रवीन्द्र जोशी जी ने पर्यावरण और कृषि के बारे में आई सी टी का प्रयोग करके बताया और बच्चों को प्रोजेक्टर से विशयवस्तु को समझाया। इस कार्यकम में कृष्ण कांत चम्याल, रवीन्द्र जोशी  दीपा पाण्डे, रीता मेहरा, यमुना प्रसाद आई विभाग तथा अवकाश प्राप्त अध्यापक राजकीय इण्टर कालेज डीनापानी जी रिसोर्स पर्सन के रुप में बच्चों को आई सी टी के बारे में बताया गया इसके अतिरिक्त बच्चों को सूचना से सबंधित अन्य गतिविधि की कराई गई। इस कार्यकम में सर्वेक्षण कर्ता दीपक कुमार पाण्डेय एवं  प्रकाश चन्द्र ओली जी उपस्थित रहें इन्होंने कार्यकम की रुपरेखा पर प्रकाश डाला।  रवीन्द्र जोशी जी ने समाचार लेखन के बारे में बच्चो को बताया और बच्चों को प्रतिभाग कराया गया। कार्यकम के अन्त में आई सी टी से संबंधित प्रश्नावली एवं समाचार वाचन से बच्चों को प्रतिभाग कराया गया और 25 में से मात्र तीन विद्यार्थी को चयनित किया गया और अन्त में पुरुस्कार एवं सार्टिफिकेट वितरित किया गया। इसमें प्रथम पुरुस्कार में स्कूल बैग कुमारी अंजलि सुप्याल को दिया गया, द्वितीय पुरुस्कार कीर्ति नैनवाल जी को स्टील का टीफन दिया गया और तृतीय पुरुस्कार में दीवार घड़ी कुमारी रिया आर्या को दिया गया। इसके अतिरिक्त अन्य सभी प्रतिभाग करने वाले बच्चों को एक पैन के साथ प्रमाण पत्र भी दिया गया।