Wed. Feb 4th, 2026
Spread the love

जनतानामा न्यूज़ भुवन जोशी उत्तराखण्ड

ऋषिकेश आज  05 फरवरी 2024 को  पशुलोक बैराज  ऋषिकेश के कंट्रोल रूम द्वारा SDRF टीम को सूचना दी गयी कि पशुलोक बैराज में एक शव दिखाई दे रहा है,
सूचना प्राप्त होते ही पोस्ट ढालवाला से SDRF रेस्क्यू टीम मय आवश्यक उपकरणों के तत्काल पहुँची।


टीम द्वारा कड़ी मशक्कत करते हुए अपने अथक प्रयासों से पशुलोक बैराज में से उक्त व्यक्ति के शव को निकालकर स्थानीय पुलिस के सुपर्द किया गया। मृत व्यक्ति की उम्र लगभग 40 से 45 वर्ष एवं शव लगभग 10-15 दिन पुराना प्रतीत हो रहा है। संबंधित थाने द्वारा शिनाख्त हेतु आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।