Tue. Oct 14th, 2025
Spread the love

उत्तराखंड जन एकता पार्टी का बीजेपी में विलय

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने दिनेश धनै को पार्टी में शामिल कराया।


जनतानामा न्यूज भुवन जोशी उत्तराखण्ड

लोकसभा चुनाव का मौसम आने के साथ ही कि सूबे की सियासत में नेताओ का पाला बदलने का सिलसिला लगातार बना हुआ है, मेंटल गेम खेलने का काम राजनीतिक पार्टियों ने शुरु कर दिया है। अब उत्तराखंड में हरीश रावत सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे दिनेश धनै ने अपनी पार्टी का बीजेपी में विलय करा दिया है।

भाजपा के लिए टिहरी में अपने बड़े नेताओ को संभाल पाना एक चुनौती

दिनेश धनै के भारतीय जनता पार्टी में आने के बाद अब भाजपा टिहरी में ज्यादा मजबूत दिख रही है क्योंकि वहां पहले से ही उसके पास कांग्रेस से भाजपा में आए किशोर उपाध्याय मौजूद हैं जो वर्तमान में टिहरी से विधायक भी हैं। 2022 विधानसभा चुनाव में दिनेश धनै ने अपनी पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ा था और बीजेपी को कड़ी टक्कर दी थी। भाजपा के किशोर उपाध्याय महज 951 वोटों से सीट जीत पाए थे। अब दिनेश धनै के आने के बाद भाजपा के लिए टिहरी में अपने नेताओ को संभाल पाना एक चुनौती होगी।