Sun. Aug 9th, 2026
Spread the love

जनतानामा न्यूज़ भुवन जोशी अल्मोड़ा उत्तराखण्ड

हल्द्वानी रोडवेज बस स्टेशन को अब दूसरी जगह पर शिफ्ट किया जाएगा। सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह ने परिवहन विभाग और एडीबी के अधिकारियों ने साझा अभियान के तहत ट्रांसपोर्ट नगर क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण किया। जहां क्षेत्र में खाली पड़ी एक एकड़ से अधिक जमीन पर रोडवेज बस स्टेशन को अस्थाई रूप से शिफ्ट किया जाएगा और वहीं से बसों का संचालन किया जाएगा।


सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह ने बताया कि लंबे समय से प्रशासन द्वारा रोडवेज को अस्थाई रूप से शिफ्ट करने को लेकर जमीन की तलाश की जा रही थी, डीएम नैनीताल के निर्देश पर आज उन्होंने अधिकारियों साथ संयुक्त रूप से निरीक्षण किया। जहां पर परिवहन विभाग को ट्रांसपोर्ट नगर के पास एक एकड़ से अधिक जमीन के लिए उपयुक्त लगी। उसके बाद अस्थाई रोडवेज बस स्टेशन को संचालन के लिए फाइनल कर दिया गया है। इस संबंध में डीएम नैनीताल वंदना सिंह द्वारा एनओसी दी जानी है। जिसके बाद अस्थाई रोडवेज का संचालन शुरू कर दिया जाएगा।

You missed