Wed. Feb 4th, 2026
Spread the love

जनतानामा न्यूज़ भुवन जोशी अल्मोड़ा उत्तराखण्ड

अल्मोड़ा 8 फरवरी भारतीय जनता पार्टी सांसद कार्यालय में आज आयोजित कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी में संगठन में नए दायित्व से नवाजे गए कार्यकर्ताओं का स्वागत समारोह आयोजित किया गया।


इस अवसर पर भाजपा महिला मोर्चा नगर मंडल में शीला बिष्ट को नगर महामंत्री बनाए जाने तथा युवा मोर्चा में मोहित बिष्ट को नगर मंत्री तथा ग्रामीण मंडल में दीपेंद्र राणा को मंडल मंत्री बनाए जाने पर कार्यकर्ताओं द्वारा उनका स्वागत अभिनंदन किया गया तथा इस अवसर पर मिष्ठान वितरण भी किया गया नगर मंडल अध्यक्ष अमित शाह मोनू ने कहा कि नए दायित्वों के आने से संगठन के कार्यों को तेजी से और आगे बढ़ाया जाएगा