Tue. Oct 14th, 2025
Spread the love

जनतानामा न्यूज़ भुवन जोशी अल्मोड़ा उत्तराखण्ड

अल्मोड़ा 9.9.2023 को सुबह ईकुखेत बाजार में आम जनता कि खुली बैठक हुई जिसमें निम्न बिंदुओं पर चर्चा कर आम सहमति जताई गई,,,,,
1, धनगढ़ी पूल निर्माण कार्य हेतु जन आंदोलन कि आवश्यकता महसूस कि गई,,
2, धनगढ़ी पूल निर्माण हेतु एक समिति का गठन कर शीघ्र विस्तार किया जाएगा,,
3, कुमाऊं और गढ़वाल मंडल के
विकास खंड स्तर पर जागरूकता अभियान शुरू किया जाएगा जो विकास खंड धनगढ़ी पूल से यातायात प्रभावित होता है,,
4, आज के बैठक में आम जनता ने 3050 रुपए का आर्थिक सहयोग धनराशि जमा किया गया,,
5, अगामी बैठक दिनांक 14 सितम्बर 2023 को सुबह 10 बजे सराईखेत में निर्धारित किया गया है,,,
6, शीघ्र समिति का फेसबुक पेज बनाया जाना सुनिश्चित हुआ है,,
7, समिति संचालन एवं शासन प्रशासन से पत्राचार हेतु 7 सदस्यीय टीम मनोनीत किए गए,,
8, शीघ्र शासन प्रशासन से पत्राचार शुरू किया जाएगा,,,,
आज के बैठक में श्री इन्द्र सिंह नेगी पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य आन्नद सिंह रमोला पूर्व सैनिक सुनिल टम्टा सामाजिक कार्यकर्ता हिम्मत सिंह रावत सामाजिक कार्यकर्ता राजेसिह ग्राम प्रधान चनोली विजय उनियाल क्षेत्र पंचायत सदस्य मल्ला भाकुडा बसई राजे सिंह चौधरी चन्द्र सिंह रावत यशपाल सिंह रावत चन्दन सिंह लाला आन्नदराम चन्दन विष्ट महेश नौटियाल राजूराम प्रेमराम सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे,,