जनतानामा न्यूज़ भुवन जोशी उत्तराखण्ड
पुलिस अधीक्षक चमोली रेखा यादव (IPS) महोदया द्वारा वारंटों की शत-प्रतिशत तामील हेतु समस्त थाना प्रभारियों को निर्देशित किया है। इसी क्रम में आज दिनांक 14/02/2024 को थाना गोपेश्वर पुलिस द्वारा माननीय न्यायालय न्यायिक मजिस्ट्रेट गोपेश्वर द्वारा फौजदारी वाद संख्या-212/2023 धारा- 188/332/323/504/506/147/34 भादवि व 51 डी0एम0 एक्ट में जारी गैर जमानती वारंट से संबंधित अभियुक्त *अरूण विष्ट पुत्र हरेन्द्र सिंह विष्ट निवासी ग्राम गंगोलगांव ,देवलधार थाना गोपेश्वर जनपद चमोली उम्र 27 वर्ष* को हॉस्पिटल तिराहा गोपेश्वर से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त/वारंटी उपरोक्त को माननीय न्यायालय में पेश कराया गया।

*गिरफ्तारी टीम-*
1. अ0उ0नि0 विजय जाखमोला
2. हे0कांनि0 नरेश
3. हो0गा0पी0सी0 पुष्कर सिंह