Tue. Mar 3rd, 2026
Spread the love

जनतानामा न्यूज भुवन जोशी उत्तराखण्ड

112 के माध्यम से पिथौरागढ़ पुलिस की एन्टी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट टीम को सूचना मिली कि  कोतवाली धारचुला क्षेत्रान्तर्गत ग्राम कालिका मल्ला गांव निवासी एक व्यक्ति अपनी नाबालिग बेटी की शादी करा रहा है । सूचना पर AHTU टीम हे0 का0 प्रो0 तारा बोनाल, हे0 का0 दीपक खनका, का0 निर्मल किशोर व बाल विकास धारचुला की टीम उपरोक्त गांव में पहुँचे, जहां ग्राम प्रधान कालिका मल्ला  राधिका देवी द्वारा बताया कि दोनों परिवारों को कानून की जानकारी नही थी, जिन्हें बाल विवाह कानून की जानकारी दी गयी तथा समझाने के पश्चात अब वह अपनी लड़की की शादी बालिग होने पर ही करने को तैयार हैं जिस सम्बन्ध में एक लिखित प्रार्थना पत्र दिया गया है । टीम द्वारा लोगों को बाल विवाह कानून की जानकारी दी गयी तथा सभी को बाल विवाह, बाल भिक्षावृत्ति न कराने के सम्बन्ध में जागरूक किया गया ।


पिछले 01 वर्ष में पिथौरागढ़ पुलिस की AHTU टीम द्वारा तत्परता से कार्य करते हुए पिथौरागढ़ क्षेत्रान्तर्गत कुल 06 बाल विवाह रूकवाये गये । साथ ही आम जनमानस को लगातार जागरूक किया जा रहा है   पिथौरागढ़ पुलिस की आम जनमानस से अपील है कि आपके आस पास बाल विवाह होने पर उसकी सूचना त्वरित 112 या स्थानीय पुलिस को दें ताकि समय पर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा सके ।

SSP अल्मोड़ा के निर्देश पर फरार अभियुक्त की गिरफ्तारी –

  मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी अल्मोड़ा द्वारा थानाध्यक्ष देघाट को पुलिस टीम का गठन कर फरार अभियुक्त की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया गया था।
      सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष देघाट राहुल राठी के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा फरार अभियुक्त की तलाश/गिरफ्तारी हेतु थाना क्षेत्र में घटगाड़, देघाट, पालपुर,पत्थरखोला, बबलिया, महरगांव, उदयपुर, भाकुड़ा आदि स्थानों पर अभियुक्त की तलाश व सुरागरसी पतारसी करते हुए थाना क्षेत्र से बाहर भागने का प्रयास कर रहे फरार अभियुक्त अय्यूब खान को दिनांक- 14.02.2024 को एफआईआर दर्ज होने के 9 घण्टों के भीतर हरलाल वर्मा इंटर काँलेज भाकुड़ा के नीचे रोड से गिरफ्तार कर पंजीकृत अभियोग में आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त
अय्यूब खान, उम्र- 27 वर्ष, पुत्र  नाजर अली, निवासी किदवई नगर, जिला गाजियाबाद, उ0प्रदेश
बरामदगी
04 बैंगो के अन्दर कुल- 69.656 किलोग्राम गांजा
कीमत- 10,44,840/-रुपये
पुलिस टीम
1-थानाध्यक्ष देघाट राहुल राठी
2-हे0कानि0  मनोज पाण्डे
3-हे0कानि0 सुरेन्द्र कुमार
4-हे0कानि0 अमित यादव
5-कानि0 नीरज बिष्ट