जनतानामा न्यूज़ भुवन जोशी अल्मोड़ा उत्तराखण्ड
एक सप्ताह तक चलेगी कार्यशाला

अल्मोड़ा। सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के शिक्षा संकाय में बीएड और एमएड प्रशिक्षुओं के लिए सामाजिक सहभागिता बढ़ाने के उद्देश्य से एक सप्ताह का सामुदायिक विकास कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है ।
कार्यक्रम का शुभारंभ विभागाध्यक्ष प्रो भीमा मनराल द्वारा किया गया। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम में महिला सशक्तिकरण, पर्यावरण संरक्षण, घरेलू हिंसा, जल संरक्षण सहित सामुदायिक कार्य पर चार्ट प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया जो सामुदायिक गतिविधि प्रशिक्षुओं को सिखाई जाएगी उसको वे स्कूलों में जाकर बच्चों को जानकारी देंगे। उन्होंने बताया कि प्रशिक्षुओं को समूह में कार्य करने और सामाजिक सहभागिता में कि तरीके से शिक्षक अपनी भूमिका निभा सकते हैं इस बारे में ही बताया जा रहा है जिसे यह आगे विद्यालय में जाकर इन सारी चीजों को उस विद्यालय के छात्र छात्राओं को बात सके। इस मौके डॉ रिजवाना सिद्दीकी, डॉ संगीता पवार, डॉ ममता असवाल, डॉ देवेंद्र सिंह, मनोज आर्य, मनोज कार्की, सरोज जोशी, ललिता रावल, बीना कुमारी, अंकिता कश्यप आदि मौजूद रहे।